फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra News 14 seats of MD and MS increased in SN Agra

Agra News: एसएन में एमडी व एमएस की 14 सीटें बढ़ीं, मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत

Sun, 28 Aug 2022 11:43 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 28 Aug 2022 11:43 AM IST
सार

एसएन मेडिकल कालेज में  एमडी और एमएस की 21 सीटें बढ़ाने के लिए आवेदन किया गया था, जिसके बाद एनएमसी की टीम ने प्रस्तावित सीटों के अनुरूप उपलब्ध सुविधाओं व संसाधनों को देखा था।  
 

विज्ञापन
Agra News 14 seats of MD and MS increased in SN Agra
एसएन मेडिकल कालेज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के एसएन मेडिकल कालेज में पीजी (एमडी और एमएस) की 14 सीटें बढ़ गई हैं, जबकि अभी सात सीटें और बढ़नी है। 21 सीटें बढ़ने के बाद पीजी की कुल सीटों की संख्या 148 हो जाएगी। इन सभी सीटों पर प्रवेश लिए जाने से मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टरों की संख्या बढ़ जाएगी, जिससे मरीजों को और बेहतर इलाज मिल सकेगा।

विज्ञापन


एसएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि एमडी और एमएस की 21 सीटें बढ़ाने के लिए नेशनल मेडिकल काउंसिल (एनएमसी) को प्रस्ताव भेजा गया था। इसके बाद गत दिनों एनएमसी की टीम ने एसएन मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया था और प्रस्तावित सीटों के अनुरूप उपलब्ध सुविधाओं व संसाधनों को देखा था। एनएमसी ने 14 सीटें बढ़ा दी हैं। 
विज्ञापन


प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि एनेस्थीसिया की सात सीटें बढ़नी हैं। पीजी की सीटें पहले 127 थीं, 14 सीटें बढ़ने के बाद 141 हो गई हैं। सात और सीट बढ़ने के बाद सीटों की संख्या 148 हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

छह विभागों में सीटें बढ़ीं

मेडिकल कॉलेज के छह विभागों में सीटें बढ़ी हैं। माइक्रोबायोलॉजी में तीन, नेत्र रोग विभाग में दो, फोरेंसिक में दो, एसपीएम में चार, रेडियोथैरेपी में दो और टीबी एंड चेस्ट विभाग में एक सीट बढ़ी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed