फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra needs 50 tonnes of oxygen for hospitals

सांसों पर संकट: ताजनगरी को जरूरत है 50 टन ऑक्सीजन की, मिल रही सिर्फ 15 टन

Fri, 23 Apr 2021 01:03 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 23 Apr 2021 01:03 PM IST
सार

ऑक्सीजन के लिए अस्पतालों में हाहाकार है। आगरा के 36 अस्पतालों में भर्ती 1800 से 2000 कोविड मरीजों को रोज 50 टन ऑक्सीजन की जरूरत है जबकि आपूर्ति करीब 15 टन है। जैसे-जैसे मरीज बढ़ेंगे ऑक्सीजन संकट और गहराएगा।

विज्ञापन
Agra needs 50 tonnes of oxygen for hospitals
अस्पताल में ऑक्सीजन सिलिंडर लगाता स्वास्थ्यकर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के सबसे बड़े कोविड अस्पताल एसएन मेडिकल कॉलेज में 290 बेड का इंतजाम हैं। यहां कोविड वार्ड में 237 मरीज भर्ती हैं। 50 ऐसे मरीज हैं जो निगेटिव होने के बाद मेडिसिन विभाग में भर्ती हैं। एसएन में 10 हजार लीटर का लिक्विड ऑक्सीजन टैंक है। 

विज्ञापन


एसएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय काला ने बताया कि कोविड मरीजों पर 24 घंटे में 10 टन की खपत है। 5-5 टन गैस का टैंकर दो बार मंगाना पड़ रहा है। तब 10 टन का टैंक एक दिन चलता है। 80 फीसदी संक्रमितों को बाईपेप, नैजल कुनैला, वेंटिलेटर व सीधे सिलेंडर से हाईफ्लो ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा जा रहा है। जिसके कारण ऑक्सीजन की मांग बढ़ी है। 
विज्ञापन


मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरसी पांडेय के मुताबिक शहर में 34 निजी कोविड अस्पताल हैं। जिनमें 1750 से अधिक मरीज हैं। इनके लिए प्रतिदिन 35 से 40 टन ऑक्सीजन गैस चाहिए। जिले में कुल 15 टन तक की आपूर्ति हो पा रही है। देहली गेट स्थित एक हॉस्पिटल संचालक ने बताया कि 15 से अधिक निजी कोविड अस्पताल ड्राई हो गए हैं। इनमें ऑक्सीजन खत्म हो चुकी है या कभी भी खत्म हो सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

टैंकर के लिए तोड़ी एसएन की दीवार
नोएडा से रोज पांच-पांच टन के दो ऑक्सीजन गैस टैंकर एसएन में आ रहे हैं। एसएन प्राचार्य डॉ. संजय काला ने बताया कि बार-बार ऑक्सीजन मंगाने से दिक्कत आ रही है। इसलिए 10 टन का 16 पहिया टैंकर मंगाया है। इमरजेंसी मोड़ पर सकरी सड़क होने के कारण बड़ा ट्रक मुड़ नहीं सकता। इमरजेंसी की तिकोनिया और मोती कटरा प्रवेश गेट के पास दीवार तोड़कर ट्रक के लिए रास्ता किया जा रहा है।

हवाई जहाज से भेजी जाए 100 टन ऑक्सीजन
नेशनल चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स के अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन को पत्र लिख आगरा के लिए 100 मीट्रिक टन ऑक्सीजन की आपूर्ति हवाई जहाज से कराने की मांग की है। उन्होंने कहा-ऑक्सीजन की कमी से लोग मर रहे हैं। भर्ती मरीजों के लिए अस्पतालों में ऑक्सीजन नहीं है।

कहीं से भी ऑक्सीजन ले सकते हैं निजी अस्पताल
जिलाधिकारी प्रभु एन. सिंह ने बताया कि एसएन के लिए रोज 10 टन ऑक्सीजन मंगा रहे हैं। निजी कोविड अस्पतालों के लिए छूट है। उन्हें जहां से ऑक्सीजन मिले वे ले सकते हैं। वे कहीं से भी इंतजाम कर लें। प्रशासन उनका पूर्ण सहयोग करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed