{"_id":"5c49afe4bdec2273a9248947","slug":"agra-navy-engineer-died-in-ships-fire-russia","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा: रूस के पास जहाज हादसे में भाजपा सांसद के रिश्तेदार नेवी इंजीनियर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: रूस के पास जहाज हादसे में भाजपा सांसद के रिश्तेदार नेवी इंजीनियर की मौत
Thu, 24 Jan 2019 06:00 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 24 Jan 2019 06:00 PM IST
विज्ञापन
नेवी इंजीनियर विक्रम चौधरी (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रूस और तुर्की के बीच गैस ट्रांसफॉरमेशन के दौरान शिप में लगी आग की चपेट में आने से फतेहपुर सीकरी के ग्राम उंदेरा निवासी नेवी इंजीनियर विक्रम चौधरी (22) की मौत हो गई। हादसे में मौत की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया। विक्रम का शव शुक्रवार तक घर आने की संभावना है।
ग्राम उंदेरा निवासी मुख्तियार सिंह का पुत्र विक्रम चौधरी चेन्नई में रहकर पढ़ाई कर रहा था। आठ दिन पूर्वी उसे नेवी में इंजीनियर की नौकरी मिली थी। वो चेन्नई से ही शिप पर चला गया था।
बुधवार को रूस व तुर्की के बीच शिप पर गैस ट्रांसफॉरमेशन के दौरान अचानक आग लग गई जिसकी चपेट में आने से विक्रम की मौत हो गई। उसकी मौत की सूचना आते ही परिवार में कोहराम मच गया।

सांसद का रिश्तेदार था मृतक विक्रम
मृतक विक्रम सांसद चौधरी बाबूलाल का रिश्तेदार था। चौधरी बाबूलाल के भाई अमर सिंह के साथ विक्रम सिंह की बुआ ब्याही है। उसकी मौत से सांसद के परिवार में भी शोक की लहर है।
मकर संक्रांति को ही आया था घर
नेवी इंजीनियर विक्रम चौधरी मकर संक्रांति पर ही अपने परिजनों से मिलने सीकरी आया था। विक्रम का एक छोटा भाई और दो बहनें हैं। ग्राम उंदेरा निवासी मुख्तियार ने मोड़ बाईपास पर रहते हैं। जवान और होनहार पुत्र की असमय हुई मौत से परिवार सदमे में है। सभी की रो-रोकर हालत खराब है।