{"_id":"5a81bb314f1c1b0a7b8b6926","slug":"agra-nand-gopal-nandi-said-dtamp-duty-appraisal-online","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नंदी बोले, रजिस्ट्री विभाग में नहीं चलेगा भ्रष्टाचार, जनता घर बैठे करे स्टांप शुल्क का मूल्यांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नंदी बोले, रजिस्ट्री विभाग में नहीं चलेगा भ्रष्टाचार, जनता घर बैठे करे स्टांप शुल्क का मूल्यांकन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Tue, 13 Feb 2018 09:35 AM IST
विज्ञापन
मंत्री नंद गोपाल नंदी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री के दौरान स्टांप शुल्क देय में अब कोई गुमराह नहीं कर सकेगा। क्रेता-विक्रेता घर बैठे ही प्रॉपर्टी पर लगने वाले स्टांप शुल्क का मूल्यांकन कर सकेंगे।
इसके लिए आनलाइन व्यवस्था की जा रही है। यह कहना है प्रदेश सरकार के स्टांप, न्यायालय शुल्क, पंजीयन एवं नागरिक उड्डयन विभाग मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी का।
सोमवार को दिल्ली गेट क्षेत्र में आयोजित अभिनंदन कार्यक्रम के दौरान प्रेसवार्ता में उन्होंने बताया कि आनलाइन प्रॉपर्टी के स्टांप मूल्यांकन के बाद रजिस्ट्री में कोई आनाकानी नहीं कर सकेगा।

इससे क्रेता-विक्रेता को काफी सहूलियत होगी। नंदी ने कहा कि पूर्व में निबंधन विभाग में काफी भ्रष्टाचार था। स्टांप कमी या चोरी के नोटिस सादा कागज पर ही काट दिए जाते थे।
मगर, अब ऐसा नहीं हो सकेगा। यह प्रक्रिया भी कंप्यूटरीकृत की जा रही है। अब जो भी नोटिस काटा जाएगा, उसका ब्योरा आनलाइन रहेगा। जिसे न सिर्फ विभाग के वरिष्ठ अधिकारी बल्कि स्वयं वे भी अपने दफ्तर में बैठकर देख सकेंगे।
इस दौरान मंत्री ने सपा-बसपा पर भी खूब हमला बोला। कहा कि सपा-बसपा के शासन में पुलिस अधिकारियों को अपराधी चलाते थे। मगर, अब ऐसा नहीं है। भाजपा सरकार में व्यापारी पूरी तरह से सुरक्षित है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के वाक्य को आगे बढ़ाते हुए कहा कि अपराधी या तो जेल में रहेंगे या प्रदेश से बाहर होंगे।

सरकारें गंभीर हैं
केंद्र सरकार की सब उड़े और सब जुड़े योजना पर मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी का कहना है कि 2500 रुपये में एक घंटे की हवाई यात्रा को लेकर दोनों सरकारें गंभीर हैं। इलाहाबाद को 14 जिलों से शीघ्र जोड़ा जा रहा है।
साथ ही यात्रियों की संख्या के आधार पर अन्य शहरों में भी प्राथमिकता के आधार पर योजना को मूर्त रूप दिया जा रहा है। आगरा में भी यात्रियों की संख्या के हिसाब से रूट का अध्ययन कराया जा रहा है।
इसके बावजूद यदि स्थानीय स्तर से मेरे समक्ष किसी रूट विशेष पर हवाई सुविधा का प्रस्ताव रखा जाता है तो उसे पर विचार किया जाएगा। नंदी ने कहा कि सिविल एन्क्लेव के लिए जमीन अधिग्रहण का काम लगभग पूरा हो गया है।
कुछ लोग हैं जो ब्लैकमेल करना चाहते हैं, उन्हीं की वजह से थोड़ी बहुत देर हो रही है। उन्हें समझाया जा रहा है। शेष जमीन के अधिग्रहण का काम भी जल्द पूरा कर लिया जाएगा।