{"_id":"60ecad6e8ebc3ef9f84269de","slug":"agra-mumbai-flight-on-21-july-agra-city-news-agr499566815","type":"story","status":"publish","title_hn":"अच्छी खबर: आगरा से मुंबई और अहमदाबाद के लिए सीधी उड़ान, जानें क्या है समय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अच्छी खबर: आगरा से मुंबई और अहमदाबाद के लिए सीधी उड़ान, जानें क्या है समय
Tue, 13 Jul 2021 09:50 AM IST
आगरा ब्यूरो
आगरा ब्यूरो
आगरा ब्यूरो
Published by: आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jul 2021 09:50 AM IST
सार
आगरा से मुंबई और अहमदाबाद जाने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है। ताजनगरी से इन दोनों शहरों के लिए जल्द ही हवाई सेवा फिर शुरू हो रही है।
विज्ञापन
इंडिगो फ्लाइट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अगले सप्ताह आगरा को दो उड़ानें मिलने वाली हैं। 19 जुलाई को इंडिगो एयरलाइंस आगरा-अहमदाबाद के बीच उड़ान शुरू करने जा रहा है तो इसके दो दिन बाद 21 जुलाई को आगरा-मुंबई के बीच उड़ान शुरू की जाएगी। इंडिगो एयरलाइंस ने इसके लिए बुकिंग भी शुरू कर दी है। यह दोनों उड़ानें अप्रैल में कोरोना की दूसरी लहर के दौरान स्थगित कर दी गई थीं। आगरा मुंबई के बीच सप्ताह में तीन दिन उड़ान उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन
एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के निदेशक एए अंसारी के मुताबिक आगरा मुंबई के बीच इंडिगो एयरलाइंस की यह उड़ान फिर से 21 तारीख से शुरू कर दी जाएगी। सोमवार, बुधवार और शनिवार को उड़ान आगरा आएगी। मुंबई से खेरिया एयरपोर्ट यह उड़ान दोपहर 12.55 बजे आएगी। 30 मिनट तक आगरा रुककर यह वापस दोपहर 1.25 बजे मुंबई के लिए उड़ान भरेगी।
विज्ञापन
इंडिगो एयरलाइंस इससे पहले आगरा-अहमदाबाद के बीच 19 तारीख से उड़ान शुरू करेगी। इसका शिड्यूल भी जारी कर दिया गया है। इंडिगो की इन दिनों आगरा बंगलुरू के बीच उड़ान चल रही है। मुंबई, अहमदाबाद और भोपाल की उड़ानें कोरोना के कारण स्थगित कर दी गई थी। अगले सप्ताह से शुरू होने वाली दोनों उड़ानों को लेकर पर्यटन और कारोबार जगत ने स्वागत किया है।
विज्ञापन