फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra models ready for the digital world of fashion

कोरोना काल में बदल रही फैशन की दुनिया, आगरा के मॉडल बोले- हैं तैयार हम

Sat, 06 Jun 2020 12:57 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 06 Jun 2020 12:57 PM IST
सार

  • वेबिनार में मॉडल्स ने कहा, चुनौतियां हैं पर आगे बढ़ने का रास्ता बंद नहीं हुआ है

विज्ञापन
agra models ready for the digital world of fashion
मॉडल सारा मून, मोनिका यादव और अंशिका सक्सेना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फैशन इंडस्ट्री चुनौतियों के नए दौर में प्रवेश कर चुकी है...यह डिजिटल दुनिया है... यहां मुकाबला पढ़े-लिखों के बीच ही है, इसलिए खुद को ब्रांड के रूप में स्थापित करना होगा...। यह निचोड़ है उस चर्चा का जो शुक्रवार को आरोही इवेंट के वेबिनार में फैशन इंडस्ट्री से जुड़ी मॉडल्स, इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर, कोरियोग्राफर, इवेंट मैनेजर के बीच हुई। इसे नाम दिया गया ‘हैं तैयार हम’।

विज्ञापन


ग्लैमर लाइव फिल्म्स से लेखक निर्देशक सूरज तिवारी ने कहा कि जो दौर आगे का है, उसमें अपने आप को एक ब्रांड बनाने की जरूरत है। अब डिजिटल दौर में कम्पटीशन पढे़-लिखे लोगों के बीच ही रह जाएगा।
विज्ञापन



आईआईएफटी के निदेशक विनीत बवानिया ने कहा कि इंसान की जरूरत है रोटी, कपड़ा और मकान है। इसलिए कपड़े से जुड़ी इंडस्ट्री खत्म नहीं होगी, चुनौतियां हो सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

'ऑनलाइन बाजार तेजी से बढ़ा'

agra models ready for the digital world of fashion
फैशन इंडस्ट्री से जुड़े लोग - फोटो : अमर उजाला

फैशन एक्सपर्ट डॉ. महेश धाकड़ ने कहा कि ऑनलाइन बाजार तेजी से बढ़ेगा, हमें अपने आप को उसके हिसाब से बनाना है बस। फैशन कोरियोग्राफर प्रतीक लाम्बा ने कहा कि जरूरतों के हिसाब से फैशन वर्ल्ड बदलेगा और हम नए अविष्कारों के साथ आगे बढे़ंगे।

मॉडल आशु राहुल और पुणे की मॉडल मोनिका यादव ने अपनी बात में कहा कि ये आप को तय करना है कि आपको किस के साथ काम करना है।

करिश्मा कर्दम ने कहा कि अच्छा पैसा मिलेगा तो इंडस्ट्री भी आगे बढ़ेगी और कलाकार भी। मिस आगरा निहारिका सिंह ने कहा कि सभी इंडस्ट्री विकेंद्रित होंगी। इसका लाभ सबको मिलेगा।

मॉडल सारा मून ने कहा कि आप चयनित काम करें लेकिन अच्छा करें, और ना कहना भी आना चाहिए। अंशिका सक्सेना ने कहा कि लॉकडाउन के बाद हम नई दुनिया में प्रवेश करेंगे और यकीन मानिए कि हम फिर से कामयाब होंगे। आरोही इवेंट्स के अमित तिवारी ने आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed