{"_id":"651e39b6276911910a01bc77","slug":"agra-mission-admission-applications-for-nursery-admission-of-top-missionary-schools-of-agra-know-schedule-2023-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mission Admission: आगरा के टॉप मिशनरी स्कूलों में नर्सरी के आवेदन इस तारीख से शुरू, जानें शेड्यूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mission Admission: आगरा के टॉप मिशनरी स्कूलों में नर्सरी के आवेदन इस तारीख से शुरू, जानें शेड्यूल
Thu, 05 Oct 2023 09:51 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 05 Oct 2023 09:51 AM IST
सार
Nursery Admission: आगरा के कॉन्वेंट और मिशनरी स्कूलों में नर्सरी की कक्षाओं में एडमिशन के लिए प्रवेश प्रक्रिया की दौड़ शुरू होने वाली है। सेंट फेलिक्स, सेंट पॉल्स चर्च कॉलेज और सेंट कॉनरेड्स इंटर कॉलेज के साथ ही कई दूसरे स्कूलों ने आवेदन की तारीख का ऐलान कर दिया है।
विज्ञापन
nursery admission
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में कॉन्वेंट और मिशनरी स्कूलों में नर्सरी की कक्षाओं में एडमिशन के लिए प्रवेश प्रक्रिया की दौड़ शुरू होने वाली है। ये प्रक्रिया 12 अक्तूबर से शुरू हो जाएगी। सेंट फेलिक्स, सेंट पॉल्स चर्च कॉलेज और सेंट कॉनरेड्स इंटर कॉलेज ने प्रवेश के लिए आवेदन की तिथि घोषित कर दी है। इसके बाद अन्य स्कूलों में भी प्रवेश प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन
सेंट पॉल्स यूनिट-2 में इस तारीख को मिलेंगे फार्म
अक्तूबर माह आते ही कॉन्वेंट और मिशनरी स्कूलों में प्रवेश के लिए अभिभावकों की दौड़ शुरू हो जाती है। शहर में सबसे पहले प्रवेश प्रक्रिया सेंट पॉल्स यूनिट-2 में शुरू होगी। यहां 12 अक्तूबर सुबह 9 बजे से स्कूल की वेबसाइट पर अभिभावक ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं। फॉर्म जमा कराने की अंतिम तिथि 14 अक्तूबर है। नर्सरी कक्षा में प्रवेश के लिए बच्चे की आयु 31 मार्च तक 4 साल और केजी कक्षा के लिए 5 साल होनी चाहिए।
विज्ञापन
इन दो स्कूलों में ऐसे होंगे आवेदन
सेंट फेलिक्स नर्सरी स्कूल में प्रवेश के लिए 15 से 22 अक्तूबर तक आवेदन स्कूल की वेबसाइट के माध्यम से किए जाएंगे। सेंट कॉनरेड्स इंटर कॉलेज की नर्सरी काॅनरेडियन क्रेडिल में आवेदन 1 से 15 नवंबर तक किए जाएंगे। इन स्कूलों की वेबसाइट पर प्रवेश की पात्रता और आयु संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई है।
विज्ञापन