{"_id":"668b5306997de4cede04aa9d","slug":"agra-miscreants-had-robbed-a-bangle-businessman-police-caught-one-two-miscreants-escaped-2024-07-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: चूड़ी कारोबारी से आगरा के बदमाशों ने की थी लूट, पुलिस ने एक को दबोचा, दो बदमाश दे गए चकमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: चूड़ी कारोबारी से आगरा के बदमाशों ने की थी लूट, पुलिस ने एक को दबोचा, दो बदमाश दे गए चकमा
Mon, 08 Jul 2024 08:16 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 08 Jul 2024 08:16 AM IST
सार
चूड़ी कारोबारी से लूटकांड में आगरा का बदमाश पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके दो साथी पुलिस को चकमा देकर भाग निकले। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
गिरफ्तार बदमाश
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फिरोजाबाद के टूंडला में आगरा हाईवे पर ऑटो सवार चूड़ी कारोबारी से लूट करने वाले बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दो आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने गिरफ्तार बदमाश से लूट के 25 हजार रुपये, लूटकांड में प्रयुक्त तमंचा और बाइक बरामद की है।
विज्ञापन
Trending Videos
आगरा के ताजगंज स्थित तांगा स्टैंड निवासी असद चूड़ी कारोबारी हैं। वह शुक्रवार दोपहर चूड़ी खरीदने के लिए जा रहे थे। वह एत्मादपुर से ऑटो में सवार हुए थे। हाईवे पर एफएच मेडिकल कॉलेज के सामने एक बाइक से आए तीन बदमाशों ने ऑटो से जबरन उतारते हुए तमंचे के बल पर पीटकर 42 हजार रुपये व मोबाइल फोन लूट लिया था। रविवार को पुलिस ने जगदीश वर्मा उर्फ जग्गा निवासी छोटा सुरैरा, थाना एत्मादपुर, आगरा को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने बदमाश से लूटे गए रुपयों में से 25 हजार रुपये और घटना में प्रयुक्त तमंचा व बाइक बरामद कर ली। इस बीच उसके साथी आकाश व कुलदीप निवासी गांव गारापुर थाना एत्मादपुर, आगरा पुलिस को चकमा देकर मौके से भाग गए। थाना प्रभारी का कहना है कि लूट की शेष धनराशि व मोबाइल भागे बदमाशों के पास है। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।