फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Metro Work Speeds Up: Service Road Closed in Trans Yamuna, Commuters Face Trouble

Agra Metro: ट्रांस यमुना कॉलोनी सर्विस रोड किया बंद, ट्रैक बनाने का काम हो रहा शुरू; लगा दी गई बैरिकेडिंग

Thu, 02 Apr 2026 09:57 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Thu, 02 Apr 2026 09:57 AM IST
सार

यूपीएमआरसी ने आगरा मेट्रो के दूसरे कॉरिडोर का निर्माण तेज कर दिया है, जिसके चलते ट्रांस यमुना कॉलोनी में सर्विस रोड बंद कर दी गई है। बैरिकेडिंग और पिलर निर्माण के कारण लोगों को अस्थायी दिक्कत हो रही है, लेकिन काम तेजी से जारी है।
 

विज्ञापन
Agra Metro Work Speeds Up: Service Road Closed in Trans Yamuna, Commuters Face Trouble
बैरिकेडिंग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (यूपीएमआरसी) ने दूसरे कॉरिडोर का निर्माण कार्य तेज कर दिया है। ट्रांस यमुना कॉलोनी में सर्विस रोड बंद कर दिया है। यहां ट्रैक बनाने के लिए बैरिकेडिंग लगा दी है। सर्विस रोड बंद होने से लोगों को परेशानी हो रही है। दूसरा कॉरिडोर आगरा कैंट से कालिंदी विहार तक बन रहा है। इसमें पहले चरण में आगरा कैंट से आगरा कॉलेज और दूसरा चरण आगरा कॉलेज से कालिंदी विहार तक है। ट्रांस यमुना कॉलोनी पर पिलर बनाने के लिए दो मशीनें खुदाई कर रही हैं। बुधवार को सर्विस रोड पर बैरिकेडिंग करते हुए रास्ता बंद कर दिया है।
विज्ञापन


पुलिस की अनुमति पर ही की जाती बैरिकेडिंग
उप महाप्रबधंक यूपीएमआरसी पंचानन मिश्रा ने बताया कि मेट्रो परियोजना का कार्य तेज किया है। इसके चलते सर्विस रोड और अन्य जगह बंद करना पड़ता है। इसके लिए यातायात पुलिस को जानकारी देकर अनुमति प्राप्त करते हैं। कार्य पूरा होने पर बैरिकेडिंग हटा देते हैं। लोगों को कुछ समय के लिए परेशानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed