फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Metro work speeded up route diverted this arrangement on MG Road from 7th August

Traffic Diverted: आगरा मेट्रो के काम में आई तेजी, रूट डायवर्ट...एमजी रोड पर 7 अगस्त से ये व्यवस्था

Mon, 05 Aug 2024 09:55 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 05 Aug 2024 09:55 AM IST
सार

आगरा मेट्रो के काम में तेजी आ गई है। अब काम शहर की लाइफ लाइन कहे जाने वाले एमजी रोड पर होगा। इसके चलते इस मार्ग पर रूट डायवर्ट किया गया है। 
 

विज्ञापन
Agra Metro work speeded up route diverted this arrangement on MG Road from 7th August
Traffic Diverted - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा मेट्रो रेल परियोजना के तहत एमजी रोड पर आगरा कॉलेज के सामने राजामंडी से सेंट जोंस चौराहे के बीच भूमिगत मेट्रो रेल का कार्य किया जाना है। इसको देखते हुए 7 अगस्त से यातायात व्यवस्था में परिर्वतन किया गया है। एमजी रोड पर भारी वाहनों की एंट्री नहीं होगी। वहीं सिटी के अलावा अन्य भारी वाहन भी नहीं चलेंगे।
विज्ञापन




 

शहर के बाहर डायवर्जन
. भगवान टॉकीज से क्लब चौराहे के बीच रात 11 बजे से शहर क्षेत्र की खुलने वाली नो एंट्री भगवान टॉकीज से क्लब चौराहे के मध्य यथावत रहेगी। भगवान टॉकीज से क्लब चौराहे होकर जाने वाले भारी वाहन दक्षिणी बाईपास वाटर वर्क्स/यमुना किनारा होकर जाएंगे। . ग्वालियर रोड से भगवान टॉकीज की तरफ जाने वाले भारी वाहन क्लब चौराहे से करियप्पा चौराहा, यमुना किनारा, एनएच-19 होकर जाएंगे।
. शमसाबाद रोड से आने वाले भारी वाहन फूल सैय्यद, अमर होटल से करियप्पा चौराहे से यमुना किनारा होकर जाएंगे।
. जयपुर रोड से आने वाले भारी वाहन पंचकुइयां से सुभाष पार्क, कलक्ट्रेट, क्लब चौराहा, करियप्पा चौराहा, यमुना किनारा से जाएंगे।
. फतेहाबाद से आने वाले वाहन रमाडा, इनर रिंग रोड, एनएच-19 होकर जा सकेंगे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के अंदर डायवर्जन
. कलक्ट्रेट से भगवान टाकीज की ओर जाने वाले हल्के वाहन एसएन मेडिकल कॉलेज गेट से अन्दर होकर हॉस्पिटल रोड, काजी बाड़ी मंदिर, रघुनाथ टाकीज के सामने, सेंट जोंस की तरफ जा सकेंगे।
. सूरसदन से कलक्ट्रेट की तरफ जाने वाले हल्के वाहन हरीपर्वत से मदिया कटरा, लोहामडी, एसीपी लोहामण्डी कार्यालय, पंचकुइयां से सुभाष पार्क/तहसील होकर जा सकेंगे।
. कलक्ट्रेट से हरीपर्वत की तरफ हल्के वाहन पंचकुइयां, लोहामंडी, सेंट जोंस मदिया की तरफ से जा सकेंगे।
. भगवान टॉकीज, हरीपर्वत से कलक्ट्रेट की तरफ जाने वाले हल्के वाहन, सेंट जोंस से लोहामंडी, नूरी दरवाजा, हास्पिटल रोड, एसएन मेडिकल कालेज से जा सकेंगे।
. पीपल गेट तिराहे से एसएन मेडिकल कॉलेज न्यू बिल्डिंग चौराहे की ओर ऑटो/ई-रिक्शा/लोडर का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
. लोहामंडी से मदिया कटरा, सेंट जोंस के बीच ऑटो ई-रिक्शा/लोडर का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
. क्लब चौराहे से भगवान टॉकीज के मध्य ऑटो ई-रिक्शा का आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा, सिटी बसें क्लब चौराहे से करियप्पा, यमुना किनारा होकर जाएंगी।
. क्लब चौराहे से भगवान टॉकीज चौराहे के बीच सिटी बसों का संचालन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा, सिटी बसें क्लब चौराहे से करियप्पा, यमुना किनारा होकर जा सकेंगी।
. नगर निगम के भारी वाहनों का आवागमन भगवान टॉकीज से क्लब चौराहे के बीच दोपहर 12.00 से 15.00 बजे और सायंकाल 18.00 से 21.00 बजे तक प्रतिबंधित रहेगा।
. ईदगाह डिपो की बसों का क्लब चौराहे से भगवान टॉकीज आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। बसें क्लब चौराहे से करियप्पा च किनारा होकर अपने गंतव्य को जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed