फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Metro Update: Foot Over Bridge at All 14 Stations of Second Corridor Project to Complete by Jan 2027

Agra Metro: आगरा मेट्रो के कार्य में आई तेजी, बढ़ाईं गईं नौ मशीनें; जनवरी 2027 तक पूरा हो जाएगा प्रोजेक्ट

Thu, 02 Oct 2025 09:53 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 02 Oct 2025 09:53 AM IST
सार

आगरा मेट्रो के कार्य ने तेजी पकड़ ली है। इसके लिए 9 मशीनें अतरिक्त लगाई गईं हैं। यदि इसी रफ्तार से काम होता रहा, तो ये प्रोजेक्ट 2027 तक पूरा हो जाएगा। 

विज्ञापन
Agra Metro Update: Foot Over Bridge at All 14 Stations of Second Corridor Project to Complete by Jan 2027
आगरा मेट्रो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा मेट्रो के दूसरे कॉरिडोर के सभी 14 स्टेशनों पर फुटओवर ब्रिज (एफओबी) होगा। इससे हाईवे-एमजी रोड को आसानी से पार किया जा सकेगा। निर्माण तेज करने के लिए 9 मशीनें और लगा दी गई हैं। इससे माना जा रहा है कि प्रोजेक्ट तय समय से 4 महीने पहले जनवरी 2027 में पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन



उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल काॅरपोरेशन (यूपीएमआरसी) के उप महाप्रबंधक पंचानन मिश्रा ने बताया कि दूसरा कॉरिडोर आगरा कैंट से कालिंदी विहार तक बन रहा है। ये एलिवेटेड है और इसकी दूरी करीब 16 किमी और 14 स्टेशन हैं। ये दो चरणों में बनाया जा रहा है।
विज्ञापन


इसमें पहला आगरा कैंट से आगरा कॉलेज तक है। दूसरा हरीपर्वत से कालिंदी विहार तक है। इन सभी 14 स्टेशनों पर एफओबी की सुविधा की जा रही है। इससे यात्रियों के साथ लोगों को सड़क पार करने में आसानी होगी। सभी स्टेशनों पर सर्वे हो गया है। निर्माण तेज कर पिलर बनाने के लिए 9 मशीनें बढ़ा दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आगरा कॉलेज बनेगा जंक्शन
उप महाप्रबंधक ने बताया कि आगरा कॉलेज स्टेशन जंक्शन होगा। इससे दोनों कॉरिडोर कनेक्ट होंगे। आगरा कैंट से आगरा कॉलेज तक अगले साल दिसंबर तक पूरा हो जाएगा। पहले कॉरिडोर में मन:कामेश्वर से आरबीएस तक इसी साल मेट्रो चलने लगेगी। बचे तीन स्टेशन आईएसबीटी, गुरु का ताल और सिकंदरा तक मेट्रो अगले साल दिसंबर तक चलने लगेगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed