फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Metro: Two lanes of Delhi Highway closed speed brake applied

Agra Metro: दिल्ली हाईवे की दो लेन हुईं बंद...रफ्तार पर लगा ब्रेक, भारी वाहनों के आवागमन से लग रही कतार

Fri, 28 Feb 2025 09:45 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 28 Feb 2025 09:45 AM IST
सार

आगरा मेट्रो के काम में तेजी आ गई है। दिल्ली हाईवे पर गुरु का ताल पर काम शुरू कर दिया गया है। हाईवे की दो लेन बंद कर दी गई हैं। मेट्रो के काम से वाहन चालकों की दिक्कत तीन तरफ से बढ़ रही है। भारी वाहनों के आवागमन से कतार लग रही है। 
 

विज्ञापन
Agra Metro: Two lanes of Delhi Highway closed speed brake applied
आगरा-दिल्ली नेशनल हाईवे पर जाम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

नेशनल हाईवे पर मेट्रो के पहले काॅरिडोर का काम जनवरी में शुरू हुआ था। खंदारी और आईएसबीटी के बाद गुरुद्वारा गुरु का ताल से सिकंदरा चाैराहे के बीच बैरिकेडिंग लगने से वाहन चालकों की परेशानी बढ़ गई है। दो किलोमीटर की दूरी तय करने में 20 से 25 मिनट लग रहे हैं। गुरुद्वारा गुरु का ताल पर गलत दिशा से वाहनों के आने की समस्या भी दूर नहीं हो रही है।
विज्ञापन


मेट्रो रेल कॉरपोरेशन की ओर से वैकल्पिक रास्ते वाहन चालकों को नहीं सुझाए जा रहे हैं। आगरा-दिल्ली नेशनल हाईवे पर दिसंबर 2025 तक मेट्रो का कार्य पूरा होना है। खंदारी से लेकर सिकंदरा तक एलिवेटेड मेट्रो ट्रैक बनाया जाना है। खंदारी से आईएसबीटी की तरफ आने वाले वाले सर्विस रोड पर बैरिकेडिंग की गई थी। वहीं गुरुद्वारा गुरु का ताल से सिकंदरा तिराहे तक डिवाइडर के दोनों तरफ बैरिकेडिंग की जा रही है। दोनों तरफ 1 और 2 लेन को घेरा जा रहा है। इससे वाहन एक लेन से ही निकल रहे हैं। ऐसे में वाहन चालकों का सफर मुश्किल भरा बन रहा है।
विज्ञापन


 
Trending Videos

कहां, क्या समस्या
- गुरुद्वारा गुरु का ताल :
- हाईवे के इस कट पर रेलवे ओवर ब्रिज, भावना एस्टेट, महर्षि पुरम, खंदारी की तरफ से सर्विस रोड, सिकंदरा की तरफ से वाहन आते हैं। सिकंदरा से आने वाले आरओबी के लिए यूटर्न लेते हैं। बुलेट अड्डा की तरफ से आने वाले भी आरओबी के लिए टर्न लेते हैं। हाईवे पर खंदारी की तरफ भी जाते हैं। वहीं दक्षिणांचल की तरफ सर्विस रोड से वाहन भी कट को पार करते हैं।

 
विज्ञापन

इस दाैरान वाहनों के बेतरतीब तरीके से निकलने की वजह से जाम लगता है। वहीं हादसों का भी खतरा रहता है। हाईवे पर सिकंदरा की तरफ जाएंगे तो मेट्रो ने बैरिकेडिंग की हुई है। आरओबी की तरफ टर्न पर रास्ता छोटा है। इससे एक लेन से वाहन निकल रहे हैं। यहां पर बड़े वाहनों के निकलने से लाइन लग जाती है। कई वाहन गलत दिशा में भी आते हैं।

 
विज्ञापन

सिकंदरा तिराहा :
- सिकंदरा तिराहे पर बोदला मार्ग पर बने रेलवे ओवर ब्रिज से वाहन आते हैं। मंडी की तरफ से आने वाले वाहन बोदला की तरफ जाने के लिए टर्न लेते हैं। वहीं गुरुद्वारा गुरु का ताल की तरफ से आने वाले वाहन टर्न लेकर केके नगर, शिवा कुंज की तरफ तो बाईंपुर की तरफ गलत दिशा से जाते हैं। वाहनों के टर्न लेने की वजह से वाहन फंसते हैं। इससे लंबी कतार लग रही है। पुलिस भी इस समस्या का समाधान नहीं कर पा रही है।
- सिकंदरा तिराहे पर मथुरा की तरफ दुकानों के बाहर अतिक्रमण और अवैध तरीके से वाहनों के रुकने की समस्या है। बाईंपुर की तरफ जाने वाले गलत दिशा के वाहनों से हादसों का खतरा बन रहा है। वहीं ऑटो स्टैंड पर भी कोई रोक नहीं है। वाहनों की पार्किंग बीच सड़क पर होने की वजह से यातायात रुक रहा है। यही समस्या आरओबी से पहले बोदला मार्ग की भी है। पुल पर एक पुलिस की ड्यूटी के बाद भी कोई समाधान नहीं है।

 

वैकल्पिक मार्गों का करें प्रयोग
अधिवक्ता केसी जैन ने बताया कि वाहन चालक हाईवे पर आने के बजाये वैकल्पिक मार्गों से आ जा सकते हैं। दिल्ली और मथुरा जाने के लिए यमुना एक्सप्रेस-वे का प्रयोग कर सकते हैं। खंदारी से सिकंदरा जाने के लिए गुरुद्वारा आरओबी पर चढ़कर आवास विकास कालोनी की तरफ से सेक्टर 11 पानी की टंकी, कारगिल होकर जा सकते हैं। मथुरा की तरफ जाने के लिए औद्योगिक क्षेत्र के रास्ते का प्रयोग कर सकते हैं।

 

हाईवे के दो आरओबी से शहर के अंदर जाएं
अधिवक्ता ने बताया कि मथुरा की तरफ से आने वाले वाहन, जिनको शाहगंज, बोदला, लोहामंडी, कलेक्ट्रेट आदि की तरफ जाना है, वह भी सिकंदरा सब्जी मंडी और रुनकता से पहले बने अंडरपास और कट से लखनपुर और शास्त्रीपुरम आरओबी से निकल सकते हैं। इससे औद्योगिक क्षेत्र और शास्त्रीपुरम से आया और जाया जा सकता है। मथुरा से आने वाले वाहन जो ग्वालियर, मुंबई जाना चाहते हैं, दक्षिणी बाईपास होकर निकाला जा सकता है। इन वाहनों का शहर में प्रवेश रोका जाए। इसके लिए जगह-जगह बोर्ड लगाकर जानकारी दी जाए। जहां काम शुरू हो रहा है, वहीं बैरिकेडिंग की जाए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed