{"_id":"61ad7a15a969122c4507e84d","slug":"agra-metro-train-work-of-station-picture-of-taj-mahal","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा में मेट्रो: तीसरे स्टेशन का काम दिसंबर अंत में होगा पूरा, निर्माण के दौरान ताजमहल की खूबसूरत तस्वीर आई सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में मेट्रो: तीसरे स्टेशन का काम दिसंबर अंत में होगा पूरा, निर्माण के दौरान ताजमहल की खूबसूरत तस्वीर आई सामने
Mon, 06 Dec 2021 08:18 AM IST
Abhishek Saxena
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Mon, 06 Dec 2021 08:18 AM IST
सार
फिलहाल सिकंदरा से ताजपूर्वी गेट तक प्रस्तावित 14 किमी लंबे पहले कॉरिडोर में छह स्टेशन का प्राथमिकता कॉरिडोर बनेगा।
विज्ञापन
मेट्रो का चलता काम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में फतेहाबाद रोड स्थित अग्रसेन चौक तिराहे से एलिवेटेड मेट्रो के लिए दो लाइन बनेंगी। माल रोड होते हुए एक लाइन पीएसी मैदान में तैयार हो रही डिपो के लिए जाएगी। जबकि दूसरी हावर्ड प्लाजा के सामने से पुरानी मंडी चौराहे की तरफ जाएगी। पुरानी मंडी स्थित शाहजहां गार्डन में भूमिगत मेट्रो का ताजमहल स्टेशन प्रस्तावित है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...
आगरा सामूहिक आत्महत्या मामला: जन्मदिन से पहले बेटी के सिर से उठ गया मां-पिता का साया, बहन का साथ
सामूहिक आत्महत्या प्रकरण: मोबाइल-सुसाइड नोट से कारण जानने का प्रयास करेगी पुलिस, सीसीटीवी कैमरों में भी छिपा हो सकता है राज
विज्ञापन
दो नई लाइन के लिए बेरीकेडिंग पूरी
दोनों नई लाइन के लिए बेरीकेडिंग पूरी हो गई है। फतेहाबाद रोड मेट्रो एलिवेटेड स्टेशन के लिए पाइल खोदाई शुरू हो गई है। फतेहाबाद स्टेशन से ही मेट्रो डिपो और भूमिगत ट्रैक के लिए जाएगी। आगरा के प्रोजेक्ट डायरेक्टर अरविंद राय ने बताया कि फतेहाबाद रोड स्टेशन से डिपो के लिए मेट्रो मुड़ेगी। यहां पेट्रोल पंप के किनारे पर स्टेशन की बिल्डिंग बनेगी। सकरी जगह में काम करना चुनौतीपूर्ण है। फिर भी तीसरे स्टेशन का काम आगामी दिसंबर के अंत तक पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
तीसरा स्टेशन फतेहाबाद रोड
फतेहाबाद रोड पर ताजपूर्वी गेट और बसई स्टेशन पर प्लेटफार्म की लेवलिंग का काम पूरा हो गया है। तीसरा स्टेशन फतेहाबाद रोड होगा। दोनों स्टेशन पर यू गर्डर रखी जा चुकी हैं। बसई स्टेशन के प्लेटफार्म से ताजमहल साफ नजर आ रहा है। सेम इंडिया बिल्टवेल करीब 273 करोड़ रुपये की लागत से तीनों एलिवेटेड स्टेशन और ट्रैक तैयार करेगी। फिलहाल सिकंदरा से ताजपूर्वी गेट तक प्रस्तावित 14 किमी लंबे पहले कॉरिडोर में छह स्टेशन का प्राथमिकता कॉरिडोर बनेगा। जिसमें तीन एलिवेटेड स्टेशन निर्माणधीन हैं, जबकि ताजमहल, आगरा किला और जामा मस्जिद तीन भूमिगत स्टेशन की टेंडर प्रक्रिया अंतिम दौर में चल रही है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...
आगरा सामूहिक आत्महत्या मामला: जन्मदिन से पहले बेटी के सिर से उठ गया मां-पिता का साया, बहन का साथ
सामूहिक आत्महत्या प्रकरण: मोबाइल-सुसाइड नोट से कारण जानने का प्रयास करेगी पुलिस, सीसीटीवी कैमरों में भी छिपा हो सकता है राज