{"_id":"5cfb429cbdec22072b5a76cd","slug":"agra-metro-train-project-work-will-start-taj-east-gate-sikandra-route","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सबसे पहले इस रूट पर शुरू होगा आगरा मेट्रो ट्रेन परियोजना का काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सबसे पहले इस रूट पर शुरू होगा आगरा मेट्रो ट्रेन परियोजना का काम
Sat, 08 Jun 2019 01:05 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 08 Jun 2019 01:05 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा मेट्रो ट्रेन परियोजना के तहत सिकंदरा से ताज पूर्वी गेट रूट पर सबसे पहले काम शुरू होगा। इससे पहले इस रूट के लिए डिपो बनेगा। इसके लिए फतेहाबाद रोड स्थित पीएसी मैदान की जमीन का अधिग्रहण होगा। इसमें कुछ जमीन रक्षा संपदा की भी है। इसकी अड़चनों को भी दूर करना होगा।
इस संबंध में प्रमुख सचिव आवास ने आगरा विकास प्राधिकरण और प्रशासन के अधिकारियों को आठ दिन का समय दिया है। अगले दस दिन में डिपो का काम भी शुरू हो सकता है। मेट्रो ट्रेन के लिए स्पेशल परपज व्हीकल (एसपीवी) का गठन हो चुका है और अब मेट्रो ट्रेन की जमीन के अधिग्रहण के लिए भी कवायद शुरू हो गई है।
शुक्रवार को लखनऊ में प्रमुख सचिव आवास ने जिले के अधिकारियों के साथ बैठक कर जमीन की उपलब्धता पर चर्चा की। इसमें तय किया गया है कि पहले चरण में मेट्रो के पहले कारीडोर पर काम शुरू होगा। इसके लिए सबसे पहले पीएसी मैदान पर डिपो तैयार किया जाएगा।

इसमें रक्षा संपदा विभाग की तरफ से अड़चन आ सकती है। क्योंकि पीएसी मैदान में कुछ जमीन रक्षा संपदा की है। इसलिए बैठक में तय किया गया है कि रक्षा संपदा की जमीन की नापजोख कर उसे उतनी ही जमीन कहीं और उपलब्ध कराई जाए।
इसके लिए विभागीय अधिकारियों की सहमति ली जाए। बैठक में एडीए उपाध्यक्ष शुभ्रा सक्सेना और उपजिलाधिकारी, सदर अभिषेक कुमार मौजूद थे। बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वर्ष 2021 में मेट्रो ट्रेन के ट्रायल के आदेश दिए हैं।
दो डिपो बनाए जाएंगे
डीपीआर (डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट) के मुताबिक शहर में मेट्रो के दो कारीडोर निर्धारित किए गए हैं। पहला सिकंदरा से ताज पूर्वी गेट और दूसरा कालिंदी विहार से आगरा कैंट रेलवे स्टेशन तक। पहले कारीडोर का डिपो पीएसी मैदान पर प्रस्तावित है और दूसरे कारीडोर का कालिंदी विहार में।

यहां पार्किंग के लिए तलाशी जाएगी जमीन
पहले कारीडोर पर प्रस्तावित आगरा फोर्ट और जामा मस्जिद स्टेशन के निर्माण में आने वाली अड़चनों पर भी बैठक में मंथन हुआ। कहा गया है कि स्टेशन के लिए जमीन और पार्किंग के लिए जमीन तलाशी जाए। निजी जमीन है या किसी विभाग की, उसे चिह्नित कर अधिग्रहण की तैयारी की जाए। निजी जमीन के अधिग्रहण के लिए शासनादेश के अनुसार, मुआवजा दिया जाएगा।
स्ट्रीट कैफे का काम अटका
पीएसी मैदान पर ही स्ट्रीट कैफे को मूर्त रूप दिया जाना है। इसका लगभग 40 फीसदी काम हो भी चुका था। मगर, रक्षा संपदा की आपत्ति के चलते इसका काम पिछले लगभग तीन साल से रुका हुआ है। दरअसल, एडीए ने बिना पड़ताल किए ही इसका निर्माण शुरू करा दिया था। रक्षा संपदा को जब इसका पता चला तो उन्होंने आपत्ति दर्ज करा दी।
एसडीएम सदर अभिषेक कुमार ने बताया कि बैठक में पहले कारीडोर के डिपो की अड़चनों को दूर करने के लिए कहा गया है। आठ दिन में रिपोर्ट मांगी गई है।