{"_id":"60990c8b8ebc3e8d927d53a5","slug":"agra-metro-rail-track-will-arrive-from-switzerland","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा मेट्रो: स्विटजरलैंड से आएगा मेट्रो रेल ट्रैक, 14 महीने से अधूरी पड़ी निविदा प्रक्रिया हुई पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा मेट्रो: स्विटजरलैंड से आएगा मेट्रो रेल ट्रैक, 14 महीने से अधूरी पड़ी निविदा प्रक्रिया हुई पूरी
Mon, 10 May 2021 04:05 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 10 May 2021 04:05 PM IST
सार
आगरा में 29 किमी व कानपुर में 32 किमी ट्रैक बिछाने के लिए 17700 मीट्रिक टन आपूर्ति पर उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (यूपीएमआरसी) 93 करोड़ रुपये खर्च करेगा।
विज्ञापन
आगरा मेट्रो
- फोटो : @OfficialUPMetro
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में मेट्रो रेल के लिए रेल ट्रैक स्विटजरलैंड से आएगा। इसकी आपूर्ति वहां की ईस्ट मैटल कंपनी करेगी। आगरा में 29 किमी व कानपुर में 32 किमी ट्रैक बिछाने के लिए 17700 मीट्रिक टन आपूर्ति पर उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (यूपीएमआरसी) 93 करोड़ रुपये खर्च करेगा।
विज्ञापन
फरवरी 2020 में रेल ट्रैक के लिए स्टील आपूर्ति की निविदाएं आमंत्रित की गई थीं। 126 करोड़ रुपये लागत तय की गई। जनवरी 21 में जिंदल स्टील और मित्सुई लि एवं स्विटजरलैंड ईस्ट मैटल ने तकनीकी निविदाएं पास कीं। 30 अप्रैल 2021 को वित्तीय निविदाएं खुलने पर ईस्ट मैटल को निविदा मिल गई। आगरा मेट्रो प्रोक्ट के निदेशक अरविंद राय के मुताबिक पहले कानुपर में ट्रैक बिछाने के लिए रेल ट्रैक की आपूर्ति होगी फिर आगरा के लिए ट्रैक मिलेगा।
विज्ञापन
मेट्रो श्रमिकों के लिए चिकित्सक व नर्स मुस्तैद
फतेहाबाद रोड पर निर्माणाधीन प्राथमिकता कॉरिडोर में काम कर रहे श्रमिकों के लिए यूपीएमआरसी ने कास्टिंग यार्ड में चिकित्सक व नर्स भी तैनात किए हैं। रोज श्रमिकों की थर्मल स्क्रीनिंग होती है। 15-15 श्रमिक समूह बने हैं। समूहों को एक-दूसरे के संपर्क में आने की मनाही है। श्रमिक मास्क, ग्लब्स व किट पहनकर काम करते हैं।
विज्ञापन
पांच महीने में 400 पाइल खोदी, 16 पिलर तैयार
तीन एलिवेटेड स्टेशन के लिए पांच महीने में 400 पाइल खोदे जा चुके हैं। 45 पाइल कैप लगे हैं। 16 पिलर खड़े हो चुके हैं। कोरोना कर्फ्यू के बीच मेट्रो कार्य तेजी से हो रहा है। कुल 686 पाइल खोदाई होनी है। 171 पिलर खड़े होंगे।
महामारी से बचाव भी जरूरी
यूपीएमआरसी के प्रबंध निदेशक कुमार केशव ने बताया कि मेट्रो कार्य के दौरान श्रमिकों की संक्रमण से सुरक्षा के लिए कोविड प्रोटोकॉल सख्ती से लागू किया है। काम की रफ्तार तेज है। एलिवेटेड सेक्शन का काम तय समय पर पूरा हो जाएगा।
तीन एलिवेटेड स्टेशन के लिए पांच महीने में 400 पाइल खोदे जा चुके हैं। 45 पाइल कैप लगे हैं। 16 पिलर खड़े हो चुके हैं। कोरोना कर्फ्यू के बीच मेट्रो कार्य तेजी से हो रहा है। कुल 686 पाइल खोदाई होनी है। 171 पिलर खड़े होंगे।
महामारी से बचाव भी जरूरी
यूपीएमआरसी के प्रबंध निदेशक कुमार केशव ने बताया कि मेट्रो कार्य के दौरान श्रमिकों की संक्रमण से सुरक्षा के लिए कोविड प्रोटोकॉल सख्ती से लागू किया है। काम की रफ्तार तेज है। एलिवेटेड सेक्शन का काम तय समय पर पूरा हो जाएगा।