फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Metro First metro train for Agra Metro Project arrives

Agra Metro Rail Project: आ गई आगरा की पहली मेट्रो ट्रेन, दिखेगी पहली झलक

Mon, 06 Mar 2023 09:51 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 06 Mar 2023 09:51 AM IST
सार

आगरा मेट्रो रेल परियोजना के लिए मेट्रो ट्रेनों का स्वरूप 8 अगस्त 2022 को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा अनावरण किया गया था।
 

विज्ञापन
Agra Metro First metro train for Agra Metro Project arrives
ऐसी होगी आगरा मेट्रो रेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा मेट्रो प्रोजेक्ट के लिए पहली मेट्रो ट्रेन आ गई है। ट्रेन के आगमन को लेकर एक समारोह का आयोजन किया जाएगा, जिसमें यूपीएमआरसी के एमडी सुशील कुमार मौजूद रहेंगे। प्रारंभ में सभी उपकरणों और सुरक्षा सुविधाओं के लिए डिपो के अंदर बनाए गए एक किमी लंबे टेस्ट ट्रैक पर ट्रेनों का परीक्षण किया जाएगा।
विज्ञापन



यूपीएमआरसी के एमडी सुशील कुमार की उपस्थिति में आगरा मेट्रो रेल डिपो में आज पहली मेट्रो ट्रेन को उतारा जाएगा। आगरा मेट्रो सरकार की मेक इन इंडिया पहल और 'आत्मनिर्भर भारत' मिशन के तहत गुजरात के सावली (वड़ोदरा) में बनाई गई है।शुरुआत में आगरा मेट्रो के लिए कुल 28 और प्रायोरिटी कॉरिडोर के लिए 6 ट्रेनें होंगी। आगरा मेट्रो परियोजना के लिए मेट्रो ट्रेन पीले रंग की है और ये अति आधुनिक तकनीक और निर्बाध डिजाइन से लैस है। आगरा मेट्रो रेल परियोजना के लिए मेट्रो ट्रेनों का स्वरूप 8 अगस्त 2022 को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा अनावरण किया गया था।
विज्ञापन

मेट्रो ट्रेन की विशेषताएं

सभी मेट्रो ट्रेनें रीजेनरेटिव ब्रेकिंग सिस्टम से लैस हैं और इससे 35 प्रतिशत तक ऊर्जा की बचत होगी।
ट्रेनों में कार्बन डाइऑक्साइड आधारित सेंसर भी लगे हैं जो ऊर्जा की बचत करते हैं। यात्री ट्रेनों के बढ़ते भार के साथ Co2 आधारित सेंसर परिवेश का तापमान प्रदान करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेनों का प्रबंधन और संचालन विश्व स्तरीय आगरा मेट्रो डिपो से किया जाएगा और स्वचालित सीबीटीसी मोड (संचार आधारित ट्रेन नियंत्रण) में संचालित किया जाएगा, जिससे ट्रेन संचालन बिल्कुल सुरक्षित और कुशल हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed