फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Metro first depot to be built at PAC Ground

Agra Metro: रहनकलां में ही शिफ्ट होगी पीएसी, यहां बनेगा आगरा मेट्रो का पहला डिपो

Sat, 10 Oct 2020 11:29 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 10 Oct 2020 11:29 AM IST
सार

  • आगरा मेट्रो योजना में सिकंदरा से ताज पूर्वी गेट तक पहला कॉरिडोर होगा। पहला डिपो पीएसी ग्राउंड में बनेगा। इसके पास मेट्रो स्टेशन भी होगा।

विज्ञापन
Agra Metro first depot to be built at PAC Ground
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

आगरा मेट्रो का पहला डिपो पीएसी ग्राउंड में बनेगा। इसके चलते 15वीं बटालियन पीएसी को सर्किट हाउस के सामने की 8.09 हेक्टेयर जमीन की जगह रहनकलां में 7.434 हेक्टेयर जमीन दी जाएगी। पीएसी अधिकारियों को रहनकलां की जमीन पसंद भी आ गई है। जमीन के हस्तांतरण के लिए प्रदेश सरकार के प्रमुख सचिव आवास एवं शहरी नियोजन 13 अक्तूबर को बैठक करेंगे।

विज्ञापन


प्रदेश सरकार के उप सचिव अरुण द्विवेदी ने सभी अधिकारियों को पत्र भेजा है कि 13 अक्तूबर को शाम 5.30 बजे प्रमुख सचिव आवास एवं शहरी नियोजन की बैठक होगी जिसमें आगरा के जिलाधिकारी, विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष, यूपी सीडा के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शामिल होंगे।
विज्ञापन



पीएसी को चाहिए थी 10 हेक्टेयर जमीन

रहनकलां में पीएसी को 7.434 हेक्टेयर जमीन दी जाएगी लेकिन पीएसी को अपनी जरूरत के लिए 10 हेक्टेयर जमीन चाहिए थी, जिसमें 2 हेक्टेयर में मैदान बनाया जाना था। बाकी जमीन पर प्रशासनिक भवन, आवासीय भवनों का निर्माण होगा। एडीजी पीएसी वीके सिंह की रिपोर्ट के बाद शासन को जमीन के हस्तांतरण को लेकर निर्णय लेना है। जमीन खरीद का कार्य उप्र मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (यूपीएमआरसी) द्वारा होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सिकंदरा से ताज तक बनेगा पहला कॉरिडोर

मेट्रो योजना में सिकंदरा से ताज पूर्वी गेट तक पहला कॉरिडोर होगा। पहला डिपो पीएसी ग्राउंड में बनेगा। इसके पास मेट्रो स्टेशन भी होगा। इसके लिए पीएसी, कमिश्नरी व उसके आसपास की जमीन ली जाएगी। कमिश्नरी में तीन हेक्टेअर जमीन का अधिग्रहण होगा, जबकि पीएसी की 8.09 हेक्टेअर जमीन ली जाएगी। 

यहां से पीएसी शिफ्ट करने के लिए रहनकलां में जमीन चिह्नित कर हस्तांतरण पर बैठक होनी है। मेट्रो के दूसरे डिपो और स्टेशन के लिए कालिंदी विहार में सात हेक्टेयर जमीन चिह्नित हो चुकी है। इसमें साढ़े चार हेक्टेअर जमीन किसानों की है। यूपीएमआरसी ने जमीन का प्रस्ताव बनाकर डीएम को भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed