फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra metro design of second corridor from Cantt railway station to Kalindi Vihar will be ready for Rs 23 crore 

आगरा: दूसरे मेट्रो कॉरिडोर का जल्द तैयार होगा डिजाइन, 23 करोड़ रुपये का आएगा खर्च 

Thu, 21 Apr 2022 11:45 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 21 Apr 2022 11:45 AM IST
सार

कैंट रेलवे स्टेशन से कालिंदी विहार तक दूसरे मेट्रो कॉरिडोर का डिजाइन जल्द तैयार होगा। इस डिजाइन के तैयार होने में 23 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। सिस्त्रा कंपनी को ये डिजाइन तैयार करने का काम सौंपा गया है।

विज्ञापन
Agra metro design of second corridor from Cantt railway station to Kalindi Vihar will be ready for Rs 23 crore 
आगरा मेट्रो डिपो की दीवार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में कैंट रेलवे स्टेशन से कालिंदी विहार तक दूसरे मेट्रो कॉरिडोर के निर्माण से पहले विस्तृत डिजाइन तैयार करने की कवायद शुरू हो गई है। ताजनगरी में 15.4 किमी और कानपुर में 8.6 किमी लंबा दूसरा कॉरिडोर है। इसके लिए एलाइनमेंट, स्टेशन के सिविल, यात्रिक एवं विद्युत कार्यों के विस्तृत डिजाइन बनाने पर 23.85 करोड़ रुपये खर्च होगा। इसका काम सिस्त्रा एमवीए कंसल्टिंग कंपनी को मिला है।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (यूपीएमआरसी) ने दोनों कॉरिडोर के डिजाइन सर्वे के लिए 35 करोड़ रुपये अनुमानित कीमत रखी थी। नवंबर 2021 में टेंडर निकाले गए। तीन कंपनियों के बीच प्रतिस्पर्धा हुई। 18 अप्रैल को खुले टेंडर में सिस्त्रा एमवीए कंसल्टिंग कंपनी ने सबसे कम 23.85 करोड़ रुपये की बोली लगाकर काम हासिल किया है। आगरा मेट्रो प्रोजेक्ट निदेशक अरविंद राय ने बताया कि अब आगरा में दोनों कॉरिडोर पर काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सिकंदरा से ताजपूर्वी गेट तक पहले कॉरिडोर में 10 स्टेशन के टेंडर हो चुके हैं। तीन एलिवेटेड स्टेशन निर्माणाधीन हैं, जबकि सात भूमिगत स्टेशन के लिए मिट्टी की जांच शुरू हो गई है। उन्होंने बताया कि आगरा के साथ-साथ कानपुर में 8.6 किमी लंबाई के दूसरे कॉरिडोर का भी सर्वे होगा। इस पूरे कार्य में करीब चार साल लग सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

एलिवेटेड होगा पूरा कॉरिडोर

कैंट रेलवे स्टेशन से कालिंदी विहार तक 15.4 किमी में 14 मेट्रो स्टेशन बनेंगे। पूरा कॉरिडोर एलिवेटेड होगा। इसके लिए कालिंदी विहार में दूसरी डिपो बनेगी। 2024 तक यूपीएमआरसी ने आगरा में निर्माणाधीन प्राथमिकता कॉरिडोर में मेट्रो ट्रायल का लक्ष्य रखा है। दोनों कॉरिडोर सहित पूरे प्रोजेक्ट के निर्माण पर करीब 8300 करोड़ रुपये खर्च होंगे। 


ये काम चल रहा है 

- 273 करोड़ रुपये से फतेहाबाद रोड पर तीन एलिवेटेड स्टेशन बन रहे हैं।
- 112 करोड़ रुपये से पीएसी मैदान में पहली मेट्रो डिपो बन रही है।
- 453 करोड़ रुपये से मेट्रो थर्ड रेल इलेक्ट्रिफिकेशन शुरू हो चुका है।
- 1820 करोड़ रुपये से आगरा में सात भूमिगत स्टेशन निर्माण कार्य शुरू होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed