फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Metro construction work of underground metro stations will start from today

आगरा मेट्रो: आज से शुरू होगा भूमिगत स्टेशनों का निर्माण कार्य, यूपीएमआरसी के एमडी करेंगे शुभारंभ

Mon, 25 Apr 2022 12:02 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 25 Apr 2022 12:02 AM IST
सार

आगरा मेट्रो के प्राथमिक कॉरिडोर के भूमिगत स्टेशनों का काम आज से शुरू हो जाएगा। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के प्रबंध निदेशक कुमार केशव द्वारा निर्माण कार्यों का शुभारंभ किया जाएगा।

विज्ञापन
Agra Metro construction work of underground metro stations will start from today
आगरा मेट्रो रेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ताजमहल से जामा मस्जिद तक प्राथमिकता कॉरिडोर में प्रस्तावित तीन भूमिगत मेट्रो स्टेशन का निर्माण कार्य सोमवार से शुरू होगा। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (यूपीएमआरसी) के एमडी कुमार केशव शुभारंभ करेंगे। सबसे पहले आगरा फोर्ट स्टेशन के सामने डायफ्रेम वॉल लगाई जाएगी। यह एक तरह की बैरीकेडिंग होती है।

विज्ञापन


यूपीएमआरसी के आगरा प्रोजेक्ट निदेशक अरविंद राय ने बताया कि तीनों स्टेशनों की मिट्टी की जांच का काम पूरा हो चुका है। मिट्टी के 250 से अधिक नमूने लिए गए थे। सोमवार से आगरा फोर्ट स्टेशन पर काम शुरू होगा। सबसे पहले डायफ्रेम वॉल बनाई जाएगी। यह चारों ओर सुरक्षा घेरा होता है। निर्माण कार्य से पूर्व चारों तरफ फ्रेम बनाए जाते हैं। इसकी गहराई 21 मीटर तक हो सकती है। उन्होंने बताया कि मेट्रो के भूमिगत स्टेशन के लिए टॉप टू डाउन खोदाई की जाएगी। इससे सड़क यातायात प्रभावित नहीं होगा। 

विज्ञापन

29.4 किमी के दो कॉरिडोर में बनेंगे 27 स्टेशन

ताजनगरी में 29.4 किमी लंबे दो कॉरिडोर का मेट्रो नेटवर्क बनना है, जिसमें 27 स्टेशन होंगे। ताज ईस्ट गेट से सिकंदरा के बीच 14 किमी लंबे पहले कॉरिडोर का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। इस कॉरिडोर में 13 स्टेशनों का निर्माण होगा। जिसमें 6 एलीवेटिड जबकि 7 भूमिगत स्टेशन होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन


इस कॉरिडोर के लिए पीएसी परिसर में डिपो का निर्माण किया जा रहा है।  इसके साथ ही आगरा कैंट से कालिंदी विहार के बीच लगभग 16 कि.मी. लंबे दूसरे कॉरिडोर का निर्माण किया जाएगा, जिसमें 14 ऐलीवेटेड स्टेशन होंगे। इस कॉरिडोर के लिए कालिंदी विहार क्षेत्र में डिपो का निर्माण किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed