{"_id":"5e51014a8ebc3ef3a47e64fe","slug":"agra-mayor-naveen-will-hand-over-silver-key-to-us-president-donald-trump","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"डोनाल्ड ट्रंप को चांदी की 12 इंच लंबी चाबी सौंपेंगे आगरा के महापौर नवीन जैन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डोनाल्ड ट्रंप को चांदी की 12 इंच लंबी चाबी सौंपेंगे आगरा के महापौर नवीन जैन
Sun, 23 Feb 2020 09:00 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 23 Feb 2020 09:00 PM IST
सार
आगरा के खेरिया के टेक्निकल एयरपोर्ट पर एयरफोर्स-1 से उतरने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलोनिया ट्रंप का स्वागत शहर के महापौर नवीन जैन चाबी देकर करेंगे।
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप को चांदी की चाबी सौंपेंगे मेयर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
24 फरवरी को आगरा आ रहे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का स्वागत शहर के महापौर नवीन जैन जब खेरिया एयरपोर्ट पर करेंगे तो उन्हें चांदी की 12 इंच लंबी शहर की चाबी सौंपेंगे।
महापौर नवीन जैन ने शुक्रवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को सौंपी जाने वाली चाबी की डिजाइन सामने रखी। आगरा नगर निगम ने चांदी की चाबी का डिजाइन तैयार कराया है।
दिल्ली में बन रही चाबी शनिवार तक आगरा आ जाएगी। महापौर नवीन जैन ने बताया कि खेरिया हवाई अड्डे पर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप का भव्य स्वागत किया जाएगा।

भारतीय संस्कृति से होंगे रूबरू
सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए वो देश की संस्कृति से रूबरू हो पाएंगे। हवाई अड्डे से लेकर ताजमहल तक सड़क पर जगह-जगह विभिन्न सांस्कृतिक और स्वागत कार्यक्रमों के बीच से ट्रंप का काफिला निकलेगा।
नगर निगम की ओर से शहर को सजाने और संवारने का काम तेजी से चल रहा है। ताजमहल के दीदार के बाद जब वह शाम को एयरपोर्ट लौटेंगे तो माल रोड पर तिरंगी एलईडी लाइटों और साथ में मुगलिया डिजाइन की लाइटों से रोशनी में नहाया आगरा नजर आएगा।
ऐतिहासिक स्वागत की तैयारी
महापौर नवीन जैन ने बताया कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को चांदी की चाबी प्रतीक के रूप में भेंट की जाएगी ताकि वो सांकेतिक रूप से शहर के ताले को खोलकर शहर में प्रवेश करेंगे। ट्रंप के ऐतिहासिक स्वागत की तैयारी हो रही है। यहां की संस्कृति, लोग और स्वागत वो कभी न भूल सकें, ऐसा प्रयास रहेगा।