फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra mayor Naveen Jain elected Chairperson of All India Mayor Council

आगरा: नवीन जैन के सिर एक और 'ताज', अखिल भारतीय महापौर परिषद के अध्यक्ष बने

Sat, 27 Jul 2019 09:17 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 27 Jul 2019 09:17 PM IST
विज्ञापन
Agra mayor Naveen Jain elected Chairperson of All India Mayor Council
नव निर्वाचित अध्यक्ष नवीन जैन का स्वागत करते महापौर - फोटो : अमर उजाला

आगरा के महापौर नवीन जैन के सिर एक और ताज सज गया है। नवीन जैन को अखिल भारतीय महापौर परिषद का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया। निर्विरोध निर्वाचन कार्यक्रम में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा के साथ-साथ देश के विभिन्न प्रदेशों से आए 85 महापौर मौजूद रहे।

विज्ञापन


शनिवार को एमजी रोड स्थित होली डे इन होटल में अखिल भारतीय महापौर परिषद के अधिवेशन की शुरुआत हुई, जिसके पहले सत्र का शुभारंभ उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने किया। महापौर परिषद के अधिवेशन में देश के विभिन्न प्रदेशों से पहुंचे 85 महापौर शामिल हुए। 
विज्ञापन


अधिवेशन के दूसरे सत्र में डॉ दिनेश शर्मा ने संबोधित किया। इसके बाद आगरा के महापौर नवीन जैन को अखिल भारतीय महापौर परिषद का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा हुई। बता दें कि नवीन जैन उत्तर प्रदेश महापौर परिषद के अध्यक्ष भी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तराखंड की राज्यपाल ने की शिरकत

Agra mayor Naveen Jain elected Chairperson of All India Mayor Council
महापौर परिषद सम्मेलन में संबोधित करते डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला

अधिवेशन के पहले दिन उद्घाटन सत्र में उत्तराखंड की राज्यपाल बेबीरानी मौर्या और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मौजूद रहे। इस दौरान महापौरों की समस्याओं के साथ ही अधिकार बढ़ाए जाने को लेकर चर्चा की गई। 

बैठक में देश भर से आए महापौरों ने उनके अधिकारों को बढ़ाने के साथ साथ एक राष्ट्र, एक निकाय, एक नियमावली बनाए जाने पर जोर दिया गया। नगर आयुक्त को सीआर लिखे जाने पर भी महापौरों ने चर्चा की। महापौरों ने कहा कि जब तक महापौर मजबूत नहीं होंगे। तब तक नगर निकाय मजबूत नहीं होंगे। 

इस दौरान मुख्य अतिथि केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि महापौर बुद्घजीवियों का प्रतिनिधित्व करते हैं। इसलिए उनके लिए नामुमकिन कुछ भी नहीं है। बस उन्हें आलोचनाओं से नहीं डरना है। नगर क्षेत्रों में स्वच्छता का स्वरूप दिखना चाहिए। सरकार उनके साथ खड़ी है।  

वहीं राज्यपाल बेबीरानी मौर्या ने कहा कि महापौर का पद काटों का ताज है, लेकिन जब महापौर राजनीति के साथ साथ सामाजिक कार्य करेंगे तो उन्हें उनके लिए आसानी रहेगी। महापौर सरकार की योजनाओं का आम आदमी को लाभ मुहैया कराने के साथ साथ हर छोटी बड़ी घटना का संज्ञान लेते रहे।  इससे उन्हें आसानी होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed