{"_id":"5dab24a78ebc3e016a1831ba","slug":"agra-mayor-faced-illegal-guide-and-lapaks-near-taj-mahal","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"उद्घाटन करने पहुंचे आगरा के मेयर नवीन जैन को लपकों ने घेरा, बोले- 'ताजमहल' ले लो...!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उद्घाटन करने पहुंचे आगरा के मेयर नवीन जैन को लपकों ने घेरा, बोले- 'ताजमहल' ले लो...!
Sun, 20 Oct 2019 09:26 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 20 Oct 2019 09:26 AM IST
विज्ञापन
मेयर ने किया बोतल क्रश मशीन का उद्घाटन
- फोटो : अमर उजाला
ताजमहल की शिल्पग्राम पार्किंग में बोतल क्रश मशीन का उद्घाटन करने पहुंचे मेयर को भी लपकों के आतंक का सामना करना पड़ा। शनिवार सुबह मेयर नवीन जैन शिल्पग्राम पार्किंग के गेट पर पहुंचे तो लपकों ने पर्यटक समझ कर उन्हें घेर लिया।
मेयर की कार का शीशा खटखटाते हुए बोले कि ताज ले लो। दूसरी ओर से आवाज आई कि वीआईपी गेट से ताज दिखा देंगे। मेयर के सामने ही विदेशी पर्यटकों के दल को लपके पहले से घेरे हुए थे, जिस पर मेयर ने एसएसपी को लपकों के आतंक की जानकारी दी गई, फिर भी पुलिस वहां नहीं पहुंची।
मेयर नवीन जैन सुबह प्राइवेट कार से ताजमहल पार्किंग पहुंचे थे। चारों ओर से 7-8 लपके आ गए और शीशा खुलवाने के लिए दबाव बनाने लगे। मेयर ने लपकों के आतंक पर एसएसपी बबलू कुमार को फोन करके पूरी घटना बताई और विदेशी पर्यटकों के साथ हो रही छीनाझपटी पर तुरंत कार्रवाई के लिए कहा।

Trending Videos
सूचना पर भी नहीं पहुंचे पुलिसकर्मी
इसके बावजूद वहां ताज सुरक्षा पुलिस, पर्यटन पुलिस, थाना ताजगंज पुलिस और टूरिस्ट थाना पुलिस के अलावा डायल 100 और चीता मोबाइल के पुलिसकर्मियों में से एक भी नहीं पहुंचा। जिस परिसर में बोतल क्रश मशीन लगाई है, वहीं पर सीओ ताज सुरक्षा का भी ऑफिस है, लेकिन लपकों पर कार्रवाई पुलिस नहीं कर पाई।
मेयर नवीन जैन ने बताया कि मेरी गाड़ी लपकों ने घेर ली। मेरे ही सामने विदेशी पर्यटकों को लपके घेरे हुए थे। अपने स्टाफ से मैंने उन्हें हटवाया। एसएसपी को फोन करके लपकों के आतंक की जानकारी दी और तुरंत कार्रवाई के लिए कहा, लेकिन जब तक मैं पार्किंग परिसर में रहा, तब तक पुलिस नहीं आई।