फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra mayor appealed vendors sell vegetables and fruits by wearing masks and gloves

महापौर नवीन जैन की अपील: मास्क और ग्लव्स पहनकर ही सब्जी-फल बेचें विक्रेता

Sat, 02 May 2020 12:21 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 02 May 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
agra mayor appealed vendors sell vegetables and fruits by wearing masks and gloves
मेयर नवीन जैन - फोटो : अमर उजाला
लॉकडाउन में आगरा के महापौर नवीन जैन ने शुक्रवार को व्यापारियों से सब्जी, दूध, दवाई और दैनिक रसद आदि सामानों की आपूर्ति के बारे में जानकारी ली। इसके बाद बल्केश्वर गोशाला का निरीक्षण किया। उन्होंने सब्जी विक्रेताओं को फेस मास्क, सैनिटाइजर लगाने और ग्लव्स पहनकर ही सब्जी बेचने की अपील की। इस दौरान सफाई कर्मचारियों को सुरक्षा सामान का वितरण भी किया गया। 
विज्ञापन


महापौर नवीन जैन ने बल्केश्वर गोशाला में भूसा चारे की उपलब्धता की जानकारी ली। गोशाला के मैनेजर सुशील गोयल ने बताया कि भूसा चारा की कोई कमी नहीं है, पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। महापौर बाग फरजाना भी पहुंचे, जहां दवा विक्रेताओं और राशन व्यापारियों से बातचीत की। 
विज्ञापन

सब्जी-फल विक्रेताओं से बात की

दवा विक्रेताओं ने कहा कि बीच में दवा थोक बाजार में कोरोना के मामले सामने आने के बाद थोड़ी परेशानी हुई थी लेकिन अब ऐसी कोई दिक्कत नहीं है। महापौर ने ठेल और दुकानों पर सब्जी-फल बेचने वाले विक्रेताओं से भी बात की। पूछा कि उन्हें कोई परेशानी तो नहीं है। 

सब्जी विक्रेताओं ने बताया कि इस समय सब्जी मंडी में पर्याप्त मात्रा में सब्जियां उपलब्ध है। महापौर नवीन जैन ने सकारात्मक फाउंडेशन संस्था के सहयोग से उन कोरोना योद्धाओं को संक्रमण से बचाव के लिए सामान का वितरण किया जो शहर की सफाई व्यवस्था में दिन-रात जुटे हुए हैं। 

सभी को फेस प्रोटेक्टर, अंगोछा और ग्लव्स का वितरण किया। इस मौके पर अपर नगर आयुक्त के बी सिंह, पार्षद संजय राय, चंद्रेश गर्ग, सोनू मित्तल, कृष्ण कुमार गुड्डू, नागेंद्र अग्रवाल, चंद्रभान कहरवार, मनुराज मितल, रमन अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed