{"_id":"68afd77bbb98ad03170ca039","slug":"agra-married-man-second-marriage-misdeed-case-court-order-2025-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: दो बच्चों के बाप ने ये क्या किया...पहली शादी छुपाकर, दूसरी से की बेहद घिनौनी करतूत, ऐसे खुल गया राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: दो बच्चों के बाप ने ये क्या किया...पहली शादी छुपाकर, दूसरी से की बेहद घिनौनी करतूत, ऐसे खुल गया राज
Thu, 28 Aug 2025 09:43 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 28 Aug 2025 09:43 AM IST
सार
आगरा में एक विवाहित युवक ने दूसरी बार कोर्ट मैरिज की और पीड़िता को धोखे में रखकर शारीरिक शोषण करता रहा। पीड़िता की शिकायत पर सुनवाई न होने पर उसने कोर्ट में प्रार्थनापत्र दाखिल किया। कोर्ट के आदेश पर सिकंदरा पुलिस ने युवक के खिलाफ दुष्कर्म और धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
युवक सांकेतिक फोटो
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में एक युवक ने विवाहित होने के बाद भी कोर्ट मैरिज कर ली। पता चलने पर पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की। मगर सुनवाई न होने पर कोर्ट में प्रार्थनापत्र प्रस्तुत किया। कोर्ट के आदेश पर सिकंदरा पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता ने कोर्ट में प्रार्थनापत्र प्रस्तुत किया था। बताया कि वह बीटीसी कर चुकी है। फतेहपुर सीकरी के बाकंदा का युवक भी साथ पढ़ता था। दोनों की दोस्ती हो गई। नवंबर 2017 में युवक रात 8 बजे सिकंदरा स्थित मकान पर मिठाई लेकर आया। उसको मिठाई खिला दी। खाने के बाद उसे होश नहीं रहा। युवक ने दुष्कर्म कर वीडियो बना लिया।
होश में आने पर आरोपी ने वीडियो दिखाई। ब्लैकमेल करने लगा। परेशान होकर वह सिकंदरा थाने में केस दर्ज कराने पहुंची तो सुनवाई नहीं हुई। केस के डर से युवक ने 20 जुलाई 2018 को उनसे कोर्ट मैरिज कर ली। 10 दिसंबर 2018 को हिंदू रीति रिवाज से बरात लेकर आया। विदा कराकर सिकंदरा स्थित मकान पर ले गया। तब से शारीरिक शोषण करता रहा।
विज्ञापन
युवती के मुताबिक वहां एक दिन उन्हें धारा-13 बी हिंदू विवाह अधिनियम का जजमेंट मिला। पता चला कि आरोपी पहले से ही दो बच्चों का पिता है। पत्नी के खिलाफ परिवार न्यायालय में केस चल रहा है। पुलिस केस दर्ज कर जांच में लगी है।