फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra man found dead in etah

एटा में मिला आगरा के युवक का शव: मोहल्ले के युवक पर हत्या का आरोप, तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Sun, 19 Sep 2021 12:10 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, एटा / आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, एटा / आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 19 Sep 2021 12:10 AM IST
सार

एटा के थाना मलावन क्षेत्र में हाईवे स्थित गांव सेंथरी के पास संदिग्ध हालत में आगरा के युवक का शव शुक्रवार रात को पड़ा मिला। तलाशी के दौरान ड्राइविंग लाइसेंस मिलने पर पहचान हुई। उसके भाई ने आगरा के ही ट्रक मालिक पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

विज्ञापन
agra man found dead in etah
जयप्रकाश का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के खंदारी निवासी ट्रक चालक जयप्रकाश का शव शुक्रवार की रात एटा के मलावन थाना क्षेत्र में सड़क किनारे पड़ा मिला। शनिवार शाम को शव घर पहुंचने पर परिजनों ने हंगामा कर दिया। परिजनों के अनुसार, शुक्रवार को उसे ट्रक मालिक बुलाकर ले गया था। उसने ही हत्या की है। 

विज्ञापन


विधायक हेमलता दिवाकर और पुरुषोत्तम खंडेलवाल के समझाने पर रात तकरीबन आठ बजे शव को उठवाया जा सका। इसके बाद ही जाम खुल सका। परिजनों की तहरीर पर मलावन थाने में मामले में तीन लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


खंदारी स्थित पोस्ट ऑफिस वाली गली निवासी जयप्रकाश (34) के पास से मिले ड्राइविंग लाइसेंस से उसकी पहचान हुई थी। सूचना पर भाई सत्यप्रकाश और मानिक चंद्र पहुंच गए। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। शनिवार शाम को पांच बजे शव पहुंचा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

खंदारी चुंगी चौराहे पर हंगामा
इसके बाद परिजनों ने शव को खंदारी चुंगी चौराहे पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। इससे जाम लग गया। परिजन व्हाट्स एप पर मुकदमे की कॉपी आने के बाद ही शव का अंतिम संस्कार करने की कहने लगे। अधिकारियों ने एटा पुलिस से बात की। हालांकि रात आठ बजे शव सड़क से हटा लिया गया।

भाई सत्यप्रकाश ने पुलिस को बताया कि मोहल्ले का ही ट्रक मालिक फररू शुक्रवार सुबह जयप्रकाश को घर से बुलाकर ट्रक पर ले गया था। फररू से दो साल पहले एक बाइक खरीदने को लेकर विवाद हुआ था। इसी रंजिश में फररू ने भाई की गला रेतकर हत्या कर दी। सिर में भी गहरे घाव हैं। हत्या के बाद वह ट्रक सहित फरार हो गया। उसके साथ दूसरे समुदाय के युवक भी थे। एटा पुलिस ने उनकी सुनवाई नहीं की।

पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार 
एसपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि परिजनों ने समझाने पर रात को शव सड़क से हटा लिया। घटना की जांच की जा रही है। परिजनों की तहरीर के आधार पर फररू, छिंगा और मुमताज के खिलाफ हत्या का मुकदमा एटा के थाना मलावन में दर्ज किया गया है। 

उधर, मलावन थाना के प्रभारी निरीक्षक सीताराम सरोज ने बताया कि सेंथरी के पास हादसे की सूचना पर डायल 112 की पीआरवी पहुंची थी। प्रथम दृष्टया मामला हादसे का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर तस्वीर और साफ होगी। जिस ट्रक स्वामी की बात कही जा रही है, वह फरार क्यों हुआ यह पता किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed