फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra man BMW driving at 203 kmph on yamuna expressway running

जिंदगी से खिलवाड़: एक्सप्रेसवे पर अंधेरे में हेडलाइट बंदकर 203 की रफ्तार से दौड़ाई बीएमडब्ल्यू

Fri, 11 Jan 2019 12:52 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा/मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा/मथुरा Published by: Priyesh Mishra Updated Fri, 11 Jan 2019 12:52 PM IST
विज्ञापन
Agra man BMW driving at 203 kmph on yamuna expressway running
यमुना एक्सप्रेसवे

यमुना एक्सप्रेसवे पर आगरा के एक युवक ने खुद के साथ और लोगों की जान भी खतरे में डालकर 203 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से कार दौड़ाई। एक्सप्रेसवे स्पीड रीडिंग कैमरों ने इसे रिकॉर्ड किया है। 

विज्ञापन


हैरत की बात यह भी है कि युवक ने जिंदगी से यह खिलवाड़ रात के अंधेरे में किया। वो भी हेडलाइट बंद करके। दो और कारों की रफ्तार भी 175 किमी. प्रति घंटा से ज्यादा की पाई गई है। तीनों मामलों में ट्रैफिक पुलिस कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन


तीनों कार बुधवार रात नोएडा से आगरा आ रहीं थी। सबसे ज्यादा रफ्तार रात 10:36 बजे मथुरा और आगरा के बीच दर्ज की गई। यह बीएमडब्ल्यू कार थी। इसे 203 किमी. प्रति घंटा दर्ज किया गया। कार का नंबर यूपी 80 डीवाई 1177 है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

साथ में दौड़ीं दो और कारें

एक्सप्रेसवे के अधिकारी मेजर (रिटायर्ड ) मनीष ने इसकी शिकायत आगरा के एसपी ट्रैफिक प्रशांत कुमार से की है। ट्रैफिक पुलिस ने जांच कराई तो पता चला कि कार कमला नगर की प्रेमलता गुप्ता के नाम रजिस्टर्ड है। 

इसे एक युवक चला रहा था। माना जा रहा है कि वह प्रेमलता गुप्ता के परिवार का ही सदस्य है। हालांकि, इस बारे में और जानकारी जुटाई जा रही है। शिकायत में दो और कारों के नंबर हैं।

इनमें से एक दिल्ली के शिवमंगल सिंह के नाम रजिस्टर्ड है। इसकी रफ्तार 176 किलोमीटर प्रति घंटा थी। नंबर डीएल 9 सीएपी 5075 है। तीसरी कार मध्य प्रदेश की है। नंबर एमपी 06 सीए 7294 है। इसकी रफ्तार 182 किमी. प्रति घंटा थी। 

पहले भी दौड़ चुकी हैं कारें

एसपी ट्रैफिक ने बताया कि तीनों मामलों में कार्रवाई की जा रही है। रफ्तार का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि पिछले साल 138 किमी. प्रति घंटा की रफ्तार से आए तूफान ने जनपद में कहर बरपा दिया था। 

यमुना एक्सप्रेस वे पर पहले भी 200 किमी. प्रति घंटा की रफ्तार दर्ज की जा चुकी है। ऑडी, बीएमडब्ल्यू जैसी महंगी कारों को अंधाधुंध रफ्तार से दौड़ाया जा रहा है। हादसे भी हो रहे हैं, लेकिन कोई सबक नहीं लिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed