{"_id":"6992e4a8ab1f94463b0efb39","slug":"agra-man-arrested-in-firing-plot-outside-rohit-shetty-s-residence-taken-by-mumbai-crime-branch-2026-02-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Rohit Shetty: रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग करने आगरा से गए थे शूटर, एसटीएफ ने सात को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohit Shetty: रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग करने आगरा से गए थे शूटर, एसटीएफ ने सात को किया गिरफ्तार
Mon, 16 Feb 2026 03:04 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 16 Feb 2026 03:04 PM IST
सार
Rohit Shetty's House Firing Case: रोहित शेट्टी के घर पर हुई फायरिंग के मामले में नया अपडेट सामने आया है। मुंबई क्राइम ब्रांच के इनपुट के बाद एसटीएफ ने आगरा के पांच युवकों समेत सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। टीम आरोपियों को अपने साथ ले गई है।
विज्ञापन
रोहित शेट्टी
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी के जुहू स्थित शेट्टी टॉवर पर अंधाधुंध गोलीबारी करने के मामले में एक शूटर समेत सात और आरोपियों को रविवार रात गिरफ्तार किया गया। मुंबई पुलिस की अपराध शाखा, यूपी और हरियाणा एसटीएफ के संयुक्त ऑपरेशन में आगरा और झज्जर में आरोपियों की धरपकड़ की गई।
इनमें 5 आरोपी आगरा के बाह स्थित गांव बिजाैली के रहने वाले हैं। यह सभी लाॅरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़े हैं। ये बदमाश शुभम लोनकर से टारगेट लेकर वारदात को अंजाम देते थे। इसके बाद आरोपियों को दिल्ली लाकर विमान से मुंबई लाया गया और अदालत में पेश किया गया जहां उन्हें 25 फरवरी तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।
31 जनवरी की रात रोहित शेट्टी के नौ मंजिला आवासीय टावर पर पांच गोलियां चलाई गई थीं। इनमें से एक गोली इमारत में स्थित जिम के शीशे पर लगी थी। मुंबई पुलिस की जबरन वसूली विरोधी प्रकोष्ठ ने रविवार को उत्तर प्रदेश और हरियाणा एसटीएफ की मदद से अभियान चलाया।
विज्ञापन
इस दौरान बिजाैली निवासी शूटर दीपक शर्मा, सनी ठाकुर, सोनू, रितिक यादव, जतिन भारद्वाज, विशाल ठाकुर और विष्णु कुशवाह को गिरफ्तार किया गया। इनकी उम्र 20 से 25 वर्ष के बीच है। इन गिरफ्तारियों के साथ मामले में अब तक 12 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। मुख्य आरोपी शुभम लोनकर फरार है।
इससे पहले, अपराध शाखा ने आदित्य गैकी(19), सिद्धार्थ येनपुरे(20), समर्थ पोमाजी(18), स्वप्निल सकट(23) और आसाराम फासले को गिरफ्तार किया गया था। इन पर शूटर को स्कूटर, अन्य सामान और हथियार उपलब्ध कराने का आरोप है। एक अधिकारी ने बताया कि विष्णु कुशवाह शूटर दीपक शर्मा का रिश्ते का चचेरा भाई है। सभी आरोपी एक-दूसरे को जानते थे, लेकिन पुणे से पहले गिरफ्तार किए गए लोगों से उनका कोई सीधा संबंध नहीं था। उनके गिरोह का सरगना शुभम लोनकर दोनों गिरोहों का नेतृत्व करता था।

Trending Videos
गोलीबारी के बाद कल्याण भाग गए थे आरोपी
अधिकारी ने बताया कि अब तक की जांच के अनुसार, शर्मा और तीन अन्य आरोपी घटना वाले दिन जुहू आए थे और गोलीबारी के बाद ऑटो रिक्शा से पड़ोसी जिले ठाणे के कल्याण भाग गए थे। ट्रेन से उत्तरी राज्यों में भागने से पहले उन्होंने कल्याण में एक अन्य आरोपी के घर पर बैठक की थी, जो लगभग दो साल से वहां रह रहा था। अन्य आरोपी हरियाणा में एक परिसर में छिपे हुए थे, जिसे रितिक यादव ने मुहैया कराया था।
लोनकर के भाई ने किया ब्रेनवॉश
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मामले में गिरोह के सरगना शुभम लोनकर के भाई प्रवीण का नाम भी सामने आया है। पुलिस को प्रवीण के खिलाफ वारदात की साजिश रचने, हथियार मुहैया कराने, पैसों के लेन-देन और आरोपियों का ब्रेनवॉश करने के सबूत मिले हैं। हालांकि, प्रवीण गोलीबारी के मामले पहले से ही एक जेल में बंद है।
बिश्नोई गैंग ने ली थी जिम्मेदारी
लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के सदस्य शुभम लोनकर ने शेट्टी के घर पर गोलीबारी की जिम्मेदारी ली थी। लोनकर इस मामले में वांछित आरोपियों में शामिल है। वह अभिनेता सलमान खान के बांद्रा स्थित आवास पर गोलीबारी और राकांपा नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में भी वांछित है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन