{"_id":"626775baa157ee054b27df03","slug":"agra-malpura-encounter-one-miscreant-arrested-second-absconding","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: मलपुरा मुठभेड़ में एक बदमाश को लगी गोली, दूसरा हुआ फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: मलपुरा मुठभेड़ में एक बदमाश को लगी गोली, दूसरा हुआ फरार
Tue, 26 Apr 2022 10:02 AM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Tue, 26 Apr 2022 10:02 AM IST
सार
मुठभेड़ के दौरान घायल बदमाश की पहचान महेंद्र लोधी के रूप में हुई है, जबकि दूसरा साथी बदमाश नेत्रपाल उर्फ भातई मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
आगरा के मलपुरा में मुठभेड़, एक बदमाश गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के मलपुरा में सोमवार रात को पुलिस की बाइक सवार बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में एक बदमाश ने पुलिस पर गोली चलाई। पुलिस ने अपना बचाव करते हुए जवाब में फायरिंग की, जिसमें गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया, वहीं उसका दूसरा साथी फरार हो गया।
विज्ञापन
बदमाश से एक तमंचा और बाइक बरामद की गई है। एसपीआरए सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि बाइक सवार बदमाशों के आने की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर ली थी। तभी बाइक पर दो बदमाश आते नजर आए। इनमें से एक ने फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन
पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश को गोली लग गई। मुठभेड़ के दौरान घायल बदमाश की पहचान महेंद्र लोधी के रूप में हुई है, जबकि दूसरा साथी बदमाश नेत्रपाल उर्फ भातई मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि आरोपी महेंद्र पर 9 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। उसके खिलाफ कोर्ट से वारंट भी जारी हुआ था। पुलिस उसकी तलाश में लगी थी।