फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra-Lucknow Expressway: Vehicle speeds will be limited during winter, accidents will be recorded by drones

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे: सर्दियों में इतनी रहेगी वाहनों की रफ्तार, हादसे की होगी ड्रोन से रिकाॅर्डिंग

Thu, 13 Nov 2025 10:40 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Thu, 13 Nov 2025 10:40 PM IST
सार

आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसा रोकने के लिए कवायद जारी है। दुर्घटना संबंधी डेटा विश्लेषण के लिए डेटा एनालिस्ट की नियुक्ति की जाएगी। एक्सप्रेस-वे पर और अधिक वे-साइड सुविधाएं विकसित की जाएगी।

विज्ञापन
Agra-Lucknow Expressway: Vehicle speeds will be limited during winter, accidents will be recorded by drones
आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे।

विस्तार

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर शीतकाल में वाहनों की अधिकतम गति 120 किलोमीटर प्रति घंटे से घटकर 75 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी। लखनऊ में उत्तर प्रदेश एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) की बैठक में सड़क सुरक्षा के मद्देनजर रफ्तार में कमी की गई है। दरअसल, रात 12 बजे से सुबह 8 बजे तक 70 प्रतिशत सड़क हादसे होते हैं। बैठक में तय हुआ कि हर हादसे की ड्रोन से रिकॉर्डिंग भी होगी। फुटेज से दुर्घटनाओं के वास्तविक कारणों की वैज्ञानिक जांच और विश्लेषण संभव हो सकेगा।
विज्ञापन


मुख्य कार्यपालक अधिकारी दीपक कुमार ने कहा कि नया सुरक्षा ऑडिट कराया जाएगा। पिछली बार यह वर्ष 2019 में हुआ था। दुर्घटना संबंधी डेटा विश्लेषण के लिए डेटा एनालिस्ट की नियुक्ति की जाएगी। एक्सप्रेस वे पर और अधिक वे-साइड सुविधाएं विकसित की जाएगी। एक्सप्रेस वे के सेन्ट्रल मीडियन पर क्रैश बैरियर लगेगा, जिस पर 90 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन


ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर अब ई-मॉनिटरिंग की जाएगी। बैठक में अधिवक्ता केसी जैन ने सुझाव दिया कि एक्सप्रेस वे पर मृतकों को 5 लाख रुपये का मुआवजा राहत के रूप में दिया जाए। इसके लिए प्रति वाहन 10 रुपये अतिरिक्त टोल के रूप में ले लिए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह हैं आंकड़े
-7,024 दुर्घटनाएं दर्ज की गईं चार साल में
-54.7 प्रतिशत हादसे झपकी के कारण
-8,355 लोग सड़क हादसों में घायल हुए
-811 लोगों की जा चुकी है जान
-4264 कार दुर्घटनाओं में घायल
-9.8 प्रतिशत दुर्घटनाएं ओवरस्पीडिंग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed