{"_id":"5d2354128ebc3e6ced373250","slug":"agra-lucknow-expressway-saharanpur-inspector-died-in-car-accident-at-mainpuri","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर टायर फटने से पलटी कार, सहारनपुर में तैनात इंस्पेक्टर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर टायर फटने से पलटी कार, सहारनपुर में तैनात इंस्पेक्टर की मौत
Tue, 09 Jul 2019 12:07 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 09 Jul 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
कार हादसे में मारे गए इंस्पेक्टर अरुण कुमार का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
नौरमई करहल क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर माइलस्टोन 83 पर सोमवार की सुबह टायर फटने के बाद एक कार पलट गई। हादसे में कार सवार इंस्पेक्टर की मौत हो गई। वहीं, तीन अन्य पुलिसकर्मी घायल हो गए। इंस्पेक्टर सहारनपुर में तैनात थे।
मेरठ के गंगानगर के रहने वाले अरुण कुमार सिंह वर्तमान में सहारनपुर के गंगोह थाने में इंस्पेक्टर के पद पर तैनात थे। सोमवार की सुबह वह साक्ष्य के लिए कार से लखनऊ जा रहे थे। उनके साथ कांस्टेबल नीरज कुमार और एक इंस्पेक्टर पीछे सो रहे थे।
कार को कांस्टेबल बलराम चला रहा था। कार जब थाना करहल क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे माइलस्टोन 83 पर पहुंची। तभी अचानक टायर फट गया। इसके कारण कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कार सवार सभी पुलिसकर्मी घायल हो गए।

Trending Videos
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सैफई मिनी पीजीआई में भर्ती कराया। वहां इंस्पेक्टर अरुण कुमार की मौत हो गई। वहीं, अन्य घायलों का उपचार चल रहा है। थाना पुलिस ने हादसे की सूचना मृतक और घायल परिजनों को दे दी है।
सूचना मिलने के बाद पुलिस जब माइलस्टोन 83 के पास पहुंची। तो दुर्घटनाग्रस्त कार में सभी पुलिसकर्मी घायल अवस्था में फंसे हुए थे। पुलिस ने सभी को स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला। ग्रामीणों का कहना है कि समय रहते पुलिस नहीं पहुंचती तो फंसे रहने के चलते अन्य लोगों की भी जान जा सकती थी।