फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Lucknow Expressway's service road damaged

खतरे से खाली नहीं आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के सर्विस रोड पर जाना, ऐसा है हाल

Fri, 03 Aug 2018 10:35 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Fri, 03 Aug 2018 10:35 AM IST
विज्ञापन
Agra Lucknow Expressway's service road damaged
सर्विस रोड की मोड़ पर गड्ढा - फोटो : अमर उजाला
यदि आप गलती से आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के सर्विस रोड पर पहुंच रहे हैं तो वापस लौट आइए। क्योंकि एकाध किलोमीटर नहीं बल्कि, 15 किमी से अधिक दूरी तक सर्विस रोड पर चलना खतरे से खाली नहीं है। 
विज्ञापन


तेज बारिश में मिट्टी बह जाने से जगह-जगह से खोखली तो ही गई है, कई जगह तो खाई सी बन गई हैं। ऐसे में जरा सी चूक हादसे का सबब बन सकती है। इसकी मरम्मत में भी महीनों लग जाएंगे।
विज्ञापन


आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के ड्रीम प्रोजेक्ट में से एक है। 2017 के विधानसभा चुनाव से पहले इस एक्सप्रेसवे की शुरुआत को सपा सरकार ने जनता के सामने बड़ी उपलब्धि के रूप में रखा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Agra Lucknow Expressway's service road damaged
बारिश के पानी से कटा सर्विस रोड - फोटो : अमर उजाला
दावा किया गया था कि इतने कम समय में देश में दूसरा कोई और एक्सप्रेसवे बनकर तैयार नहीं हुआ है। मगर, इस एक्सप्रेसवे के निर्माण की गुणवत्ता पहली ही मूसलाधार बारिश ने खोल दी। 

इनररिंग रोड की तरफ से लखनऊ की ओर चलने पर लगभग 15 किमी दूर तक की सर्विस रोड पूरी तरह से खराब हो गई है। कई जगह से कई-कई फुट मिट्टी अपनी जगह छोड़ गई है। 

मानकों की गई अनदेखी

इसके निर्माण के दौरान मिट्टी का जो प्लेटफार्म तैयार किया गया था, उसमें मानकों की अनदेखी की गई। इसके चलते मिट्टी बारिश में रुक नहीं रही है। बारिश के चलते जगह-जगह से कटान हो गए हैं। एक्सप्रेसवे की ओर से भी मिट्टी धंस गई है। इससे रेलिंग भी कमजोर पड़ती जा रही है। 

यहां से गुजरने वालों को अभी दिक्कत उठानी होगी। क्योंकि बारिश के चलते मरम्मत कार्य फिलहाल शुरू होता नहीं दिख रहा। जब शुरू होगा भी तो इसमें महीनों लग जाएंगे। क्योंकि सर्विस रोड के साथ-साथ वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम भी पूरी तरह से पानी के साथ बह गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed