{"_id":"69cdecf278c457702904ba44","slug":"agra-lucknow-expressway-becomes-expensive-toll-rates-increased-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंगा हुआ लखनऊ का सफर: यूपीडा ने टोल की दरें बढ़ाईं, अब वाहन स्वामी को चुकाने होंगे इतने रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महंगा हुआ लखनऊ का सफर: यूपीडा ने टोल की दरें बढ़ाईं, अब वाहन स्वामी को चुकाने होंगे इतने रुपये
Thu, 02 Apr 2026 09:43 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Thu, 02 Apr 2026 09:43 AM IST
सार
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर 31 मार्च से नई टोल दरें लागू होने से यात्रियों का सफर महंगा हो गया है। कार, बस और भारी वाहनों के टोल में बढ़ोतरी से वाहन चालकों की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ा है।
विज्ञापन
लखनऊ आगरा एक्सप्रेसवे
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सफर करने वाले यात्रियों को ज्यादा टोल चुकाना पड़ रहा है। उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) की ओर से टोल दरों में वार्षिक संशोधन के बाद 31 मार्च की मध्यरात्रि 12 बजे से नई दरें प्रभावी हो गई हैं। इसके साथ ही अब एक्सप्रेसवे से गुजरने वाले वाहन चालकों को पहले के मुकाबले अधिक भुगतान करना होगा।
टोल प्लाजा 21 के प्रोजेक्ट मैनेजर प्रदीप मिश्रा ने बताया नई दरों के तहत टोल प्लाजा 21 से लखनऊ तक बाइक पर पांच रुपये, कार पर 10 रुपये की वृद्धि की गई है। वहीं, बस और छोटे ट्रक पर 50 रुपये तथा भारी वाहन पर 65 रुपये तक टोल बढ़ाया गया है। डिजिटल भुगतान फोन पे आदि या नकद भुगतान पर किसी प्रकार का अतिरिक्त चार्ज नहीं लिया जा रहा है।