फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra loksabha election 2019 people boycott voting in fatehpur sikri Agra News Update Today

#VoteKaro: फतेहपुर सीकरी में ग्रामीणों ने किया मतदान का बहिष्कार, पोलिंग बूथ पर सन्नाटा

Thu, 18 Apr 2019 02:01 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 18 Apr 2019 02:01 PM IST
विज्ञापन
agra loksabha election 2019 people boycott voting in fatehpur sikri Agra News Update Today
मंगोली कलां बूथ पर पसरा सन्नाटा - फोटो : अमर उजाला
आगरा और फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट पर मतदान लेकर मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह है, लेकिन कुछ बूथों पर मतदाताओं की नाराजगी भी देखी गई। फतेहपुर सीकरी में मंगोली कलां गांव के ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार किया।  
विज्ञापन


मतदान बहिष्कार के चलते गांव स्थित पोलिंग बूथ पर दोपहर एक बजे तक कोई मतदाता नहीं पहुंचा है। मामला सामने आते ही जिला प्रशासन ने एसीएम को मौके पर भेजा है। जिला प्रशासन के लोग मतदाताओं को समझाने का प्रयास कर रहे हैं। 
विज्ञापन


मंगोली कलां गांव के ग्रामीणों का कहना था कि क्षेत्र में तमाम समस्याएं हैं। पेयजल की किल्लत है। सड़कें नहीं बनी है। उन्होंने चेतावनी दी कि इस बूथ पर तब तक मतदान नहीं करेगा, जब तक विकास कार्यों को लेकर कोई आश्वासन नहीं मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन



धरने पर बैठे मतदाता

agra loksabha election 2019 people boycott voting in fatehpur sikri Agra News Update Today
धरने पर बैठे मतदाता - फोटो : अमर उजाला
उधर, फतेहाबाद के गांव नयापुरा खंडेर में मतदान केंद्र को तीन किलोमीटर दूर बनाए जाने से गुस्साए ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार किया। ग्रामीण पुराने मतदान केंद्र के बाहर धरने पर बैठ गए। खेरागढ़ में भी कुछ बूथों पर देर से मतदान शुरू हुआ। 

उन्होंने प्रशासन तथा क्षेत्रीय विधायक के खिलाफ नारेबाजी भी की। सूचना मिलते ही प्रशासनिक अफसर पहुंच गए। ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया गया। ग्रामीणों का कहना था कि जब मतदान केंद्र गांव में बनेगा, वे तभी मतदान करेंगे। 

सिस्टम ने दिया दगा

agra loksabha election 2019 people boycott voting in fatehpur sikri Agra News Update Today
ईवीएम खराब होने के कारण मतदान के लिए इंतजार करते मतदाता - फोटो : अमर उजाला
मतदान के दौरान कई जगह सिस्टम दगा दे गया। ईवीएम खराब थीं। इन्हें बदला गया। इस कारण एक घंटे तक मतदान रुका रहा। इसके बाद तेज गति पकड़ ली।जलेसर के गांव तिकाथर में ईवीएम खराब थी। आगरा में तुलाराम इंटर कॉलेज में भी यही दिक्कत थी।

मलपुरा के बूथ संख्या 232 पर एक घंटा देरी से मतदान हुआ। कई जगह वोटर लिस्ट से नाम गायब मिले। फर्जी मतदान की शिकायतें भी आने लगीं। इसके बावजूद वोटरों का उत्साह कम नहीं है। अछनेरा में सुबह नौ बजे तक शिव प्रसाद इंटर कॉलेज में 17 फीसदी वोट पड़ गए। 

बाह के मंसुखपुरा में ढाई घंटे देरी से मतदान शुरू हुआ। यहां भी ईवीएम खराब थी।किरावली के बैमन गांव में ईवीएम खराब थी। जगनेर के मेवली बूथ पर सुबह नौ बजे तक 20 फीसदी वोट पड़ चुके थे।अछनेरा कस्बा में  सुबह नौ बजे तक 12 फीसदी वोट पड़ चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed