फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Lok Sabha Election 2019 voting mistake hot talk with bjp candidate

लोकसभा चुनावः मशीन में अधिक वोट निकलने पर हंगामा, भाजपा प्रत्याशी से अधिकारी की नोंकझोंक

Thu, 18 Apr 2019 09:26 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 18 Apr 2019 09:26 PM IST
विज्ञापन
Agra Lok Sabha Election 2019 voting mistake hot talk with bjp candidate
मौके पर पहुंचे सांसद प्रत्याशी प्रो.एसपी सिंह बघेल - फोटो : अमर उजाला
आगरा संसदीय क्षेत्र की जलेसर विस क्षेत्र के मतदान केंद्र संख्या 116 जैनपुरा में मतों को लेकर बड़ी चूक सामने आई। जांच के दौरान पीठासीन अधिकारी के रजिस्टर में 400 मत दर्ज मिले, जबकि ईवीएम में 462 मत। मामले को लेकर बूथ पर हंगामा हुआ। सूचना पर पहुंचे एसडीएम ने कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत कराया। 
विज्ञापन


दरअसल, जैनपुरा स्थित मतदान केंद्र पर भाजपा के पोलिंग एजेंट ने मतों को लेकर आपत्ति जताई। इसे लेकर अधिकारियों में हड़कंप मच गया। जब मतदान अधिकारियों ने मामले को लेकर कोई संज्ञान नहीं लिया, तो एसडीएम को सूचना दी गई। 
विज्ञापन


सूचना मिलने पर भाजपा प्रत्याशी एसपी सिंह बघेल और विधायक संजीव दिवाकर भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने भी मामले को लेकर आपत्ति जताई और मतों में गड़बड़ी करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सडीएम अरुण कुमार ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की तो पीठासीन अधिकारी के रजिस्टर में 400 और ईवीएम में 462 मत पाए गए। इसे लेकर एसडीएम ने नाराजगी जताई। साथ ही प्रत्याशी को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया।

 

इस संबंध में सेक्टर मजिस्ट्रेट विकास अग्रवाल ने बताया कि उन्हें जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक पीठासीन अधिकारी ने मॉकपोल के दौरान डाले गए वोटों को दर्ज नहीं किया। इसके चलते संख्या में अंतर मिला है। वहीं एसडीएम अरुण कुमार ने मामले की सघन जांच की बात कही है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed