{"_id":"5cb834a1bdec2214031bd9a9","slug":"agra-lok-sabha-election-2019-sp-leader-allegations-police-lathi-charge","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"#VoteKaro मतदान के दौरान पुलिस से सपा नेता का विवाद, लाठियों से पीटने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
#VoteKaro मतदान के दौरान पुलिस से सपा नेता का विवाद, लाठियों से पीटने का आरोप
Thu, 18 Apr 2019 02:02 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Thu, 18 Apr 2019 02:02 PM IST
विज्ञापन
सपा निर्वतमान जिलाध्यक्ष राम सहाय यादव
- फोटो : अमर उजाला
मतदान के दौरान दही मट्ठा बांट रहे लोगों को पुलिस ने रोक दिया। बताया गया है कि ताजगंज के महुआ खेड़ा में प्रधान श्रीकृष्ण परमार बूथ के पास कर्मचारियों सहित अन्य लोगों को दही और मट्ठा बांट रहे थे। इसकी जानकारी पर सीओ सदर विकास जायसवाल पहुंच गए। उन्होंने उन्हें मट्ठा बांटने से रोक दिया और पकड़ लिया।
प्रधान के बेटे की सूचना पर सपा के आगरा और फतेहपुर सीकरी के संयोजक रामसहाय यादव पहुंचे। सपा नेता का आरोप है कि वह परिवार के साथ समोगर से वोट डालकर आ रहे थे।
उनके कहने पर पुलिस ने प्रधान को छोड़ दिया। मगर, जब उन्होंने पुलिस से पूछताछ करनी चाही तो सीओ ने अभद्रता की। उन्हें धक्का दिया। बाद में पुलिसकर्मियों ने लाठी से पीटा।
विज्ञापन
परिजनों ने बचाने का प्रयास किया तो उनको भी पिटाई लगाई। भाई चक्र पाल और पीए रामधन को पकड़ लिया। उनको भी गाड़ी में डाल दिया था, लेकिन वह गाड़ी से कूद गए। पुलिस पकड़े गए लोगों को थाने ले गई।

Trending Videos
सीओ का कहना है कि मट्ठा बांटने पर प्रधान को रोक दिया गया था। सपा नेता के साथ आये लोग विवाद कर रहे थे। इस पर दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है। सपा नेता ने मामले की जानकारी सपा अध्यक्ष को देने की बात कही।