{"_id":"5cc29fedbdec2214173a4aa7","slug":"agra-lok-sabha-election-2019-results-will-be-delay","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा लोकसभा सीट के चुनाव परिणाम आने में हो सकती है देरी, यह है वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा लोकसभा सीट के चुनाव परिणाम आने में हो सकती है देरी, यह है वजह
Fri, 26 Apr 2019 03:32 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 26 Apr 2019 03:32 PM IST
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव 2019
- फोटो : अमर उजाला
आगरा उत्तर विधानसभा पर होने वाले उपचुनाव की वजह से 23 मई को आगरा लोकसभा क्षेत्र का परिणाम होने में देरी होगी। क्योंकि उसी दिन उसी टेबल पर लोकसभा चुनाव के वोटों की गिनती कराने के साथ ही उपचुनाव की मतगणना भी कराने की तैयारी है। इस संबंध में कार्ययोजना तैयार की जा रही है। इसे चुनाव आयोग को भेजा जाएगा। आयोग की हरी झंडी मिलने के बाद ही इसे अंतिम रूप दिया जाएगा।
आगरा और फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र के लिए 18 अप्रैल को मतदान संपन्न हुआ। 23 मई को दोनों लोकसभा क्षेत्रों की फिरोजाबाद स्थित मंडी समिति में मतगणना होनी है। फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र का परिणाम आगरा लोकसभा क्षेत्र से पहले आ जाएगा। दरअसल, आगरा लोकसभा क्षेत्र के एक विधानसभा क्षेत्र (जलेसर) की मतगणना एटा में होगी। इसका परिणाम वहीं से आएगा।
इसके अलावा इस लोकसभा क्षेत्र के उत्तर विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव की मतगणना भी इसी के साथ होगी। दोनों के वोटों की गिनती एक साथ होने से आगरा लोकसभा क्षेत्र का परिणाम आने में देरी होगी। बता दें कि उत्तर विधानसभा क्षेत्र के लिए उपचुनाव 19 मई को होगा।

Trending Videos
हर विधानसभा क्षेत्र के लिए लगेंगी 14 टेबल
लोकसभा चुनाव के वोटों की गिनती विधानसभावार होगी। इसके लिए विधानसभावार अलग-अलग टेबल लगाई जाएंगी। हर विधानसभा के वोटों की गिनती के लिए 14 टेबल मतगणना कर्मियों की और एक आरओ (रिटर्निंग आफीसर) की टेबल होगी।
इस तरह से हर विधानसभा के वोटों की गिनती के लिए 15 टेबल लगाई जाएंगी। 14 टेबल पर राउंडवार गिनती होगी। दोनों लोकसभा क्षेत्र के लिए अलग-अलग विधानसभावार 9 पंडाल लगेंगे। जलेसर के वोटों की गिनती एटा में होगी।
उत्तर के लिए यह होगी व्यवस्था
19 मई को होने वाले उत्तर विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के बाद ईवीएम मंडी समिति में ही रखी जाएंगी। 23 मई को मतगणना के लिए उत्तर विधानसभा का अलग से पंडाल होगा। अन्य विधानसभा क्षेत्रों की तरह से इस विधानसभा क्षेत्र के वोटों की गिनती के लिए भी 14 टेबल होंगी।
इसमें से सात टेबल पर उपचुनाव के वोटों की गिनती और सात पर लोकसभा चुनाव के वोटों की गिनती होगी। इससे इस विधानसभा क्षेत्र में लोकसभा का परिणाम बाद में आएगा। उपचुनाव के लिए 18 मई को पोलिंग पार्टियां मंडी समिति से ही रवाना होंगी। उत्तर विधानसभा क्षेत्र के 438 बूथों पर मतदान होगा।