फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Lok Sabha Election 2019 Live Voting News Update

#VoteKaro दूसरा चरण: 'मैं तो बोट डार कै ही जाऊंगी...', अव्यवस्थाओं के बीच भी डटे रहे वोटर

Thu, 18 Apr 2019 05:10 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 18 Apr 2019 05:10 PM IST
विज्ञापन
Agra Lok Sabha Election 2019 Live Voting News Update
पोलिंग बूथ के बाहर मतदाताओं की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
लोकसभा चुनाव में ब्रज के वोटरों ने जबरदस्त उस्ताह दिखाया, लेकिन कई जगह सिस्टम दगा दे गया तो कहीं विकास न होने और मतदात केंद्र बदलने जाने पर मतदाता नाराज दिखे। वोटर लिस्ट में भी कुछ गड़बड़ी भी सामने आईं। जीवित लोगों के नाम वोटर लिस्ट में नहीं थे, जबकि मृतक अभी भी वोटर बने हुए हैं। इन तमाम अव्यवस्थाओं के बीच पोलिंग बूथों के बाहर डटे रहे। 
विज्ञापन


बूथ वैजंती देवी गर्ल्स इंटर कॉलेज गढ़ी भदौरिया, समय सुबह नौ बजे, नाम सावित्री देवी, उम्र 60 वर्ष। वो दो बार लिस्ट देख आई थी। बाहर उनसे बोला गया कि उसका वोट डल चुका। बूथ के अंदर आई महिला गुस्से में बोली - मेरी उंगरी देख ले, कहां है निसान, कब डारा वोट, मैं तो बोट डार कै ही जाऊंगी। बाहर एक बार फिर लिस्ट देखी गई, फिर पर्ची बनाकर कमरा नंबर 6 में वोट डलवाया गया।
विज्ञापन


एक घंटे नाम ढूंढ, थककर बैठी बिंदा देवी 

एक घंटे से इस बस्ते से उस बस्ते चक्कर काट रही थी 76 वर्षीय बिंदा देवी। थककर बूथ के बाहर बैठ गई। पूछने पर आधार और वोटर आईडी दिखाकर बोली, इंदिरा के वखत में जेल गई रही, जै रहा मेरा कारड, कै रये हैं कि नाम नईं ऐं, बतइयो मैं बोट कैसे डारूं। वहीं कमला नगर के सुमित राहुल स्कूल में एक महिला का फर्जी वोट किसी ने डाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

Agra Lok Sabha Election 2019 Live Voting News Update
इस महिला का किसी ने डाल दिया फर्जी वोट - फोटो : अमर उजाला
आगरा संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जलेसर के गांव तिकाथर में ईवीएम खराब थी। आगरा में तुलाराम इंटर कॉलेज में भी यही दिक्कत थी। फतेहपुर सीकरी के मलपुरा के बूथ संख्या 232 पर एक घंटा देरी से मतदान हुआ। बाह के मंसुखपुरा में ढाई घंटे देरी से मतदान शुरु हुआ। यहां भी ईवीएम खराब थी। किरावली के बैमन गांव में ईवीएम खराब थी।

वोटर लिस्ट में कुछ गड़बड़ी भी सामने आई हैं। मऊ रोड स्थित बूथ पर वोट डालने के लिए पहुंचे अधिवक्ता चौधरी अजय सिंह का नाम वोटर लिस्ट में नहीं था। इस पर अधिवक्ता साथियों सहित वहीं पर धरने पर बैठ गए। बाद में अफसरों ने गड़बड़ी पर कार्रवाई की बात कही। इस पर वे लोग धरने से उठ गए।

वैजंती देवी गर्ल्स इंटर कॉलेज, गढ़ी भदौरिया में बने पोलिंग बूथ के अंदर कमरा नंबर 4 के बाहर लगी लाइन में पोलिंग एजेंट एक अधेड़ व्यक्ति को के बारे में समझा रहा था। तभी पोलिंग एजेंट ने एक पार्टी के निशान पर बटन दबाने को बोल दिया। 

यह सुन वहां तैनात बड़े सुरक्षा अधिकारी को गुस्सा आ गया। वो बोले, चुप बैठ जा वरना गोली मार दूंगा। वोट के लिए किसी पर दबाव डालने की जरूरत नहीं है। डायरेक्ट आदेश हैं, गोली मारने के। यह सुन पोलिंग एजेंट को तो सांप सूंघ गया।


VIDEO: इन दो गांव के लोगों ने किया Election का Boycott , कहा- विकास नहीं तो वोट नहीं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed