फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Lok Sabha Election 2019 Live Voting Agra News Update Today

लोकसभा चुनाव 2019: ब्रज में हेमा और राज बब्बर समेत 37 प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में कैद

Thu, 18 Apr 2019 08:36 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 18 Apr 2019 08:36 PM IST
विज्ञापन
Agra Lok Sabha Election 2019 Live Voting Agra News Update Today
भाजपा प्रत्याशी हेमा मालिनी, कांग्रेस प्रत्याशी राज बब्बर - फोटो : अमर उजाला
लोकसभा चुनाव के लिए आगरा, फतेहपुर सीकरी और मथुरा संसदीय क्षेत्र में गुरुवार को जमकर वोट बरसे। मतदाता भाग्यविधाता बने और अपने वोट से ब्रज के सियासी मैदान में उतरे हेमा मालिनी और राज बब्बर समेत 37 लड़ाकों की किस्मत ईवीएम में कैद किया। मतदान को लेकर मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह देखा गया। 
विज्ञापन


मथुरा में मतदान के लिए पोलिंग बूथों के बाहर मतदाताओं की कतार शाम तक बरकरार रही। दिनभर जमकर वोट बरसे। दोपहर तीन बजे तक 48.80 फीसदी मतदान हुआ था, मतदान खत्म होते तक यह आंकड़ा 60 के पार पहुंच गया। 
विज्ञापन


लोकतंत्र के महापर्व में आगरा जिले के लोगों ने अपनी जिम्मेदारी निभाई। शाम छह बजे के आंकड़ों के मुताबिक आगरा लोकसभा क्षेत्र में 59.60 प्रतिशत और फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र में 61.16 प्रतिशत मतदान हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Agra Lok Sabha Election 2019 Live Voting Agra News Update Today
मतदान केंद्र के बाहर मतदाताओं की कतार - फोटो : अमर उजाला
मतदान के लिए निर्वाचन आयोग ने जबरदस्त तैयारी की थी। सभी लोकसभा क्षेत्रों में मॉडल बूथ के साथ इस बार महिलाओं के लिए खास सखी बूथ भी बनाए गए। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए। बुधवार रात तक मतदान केंद्रों पर व्यवस्थाएं दुरुस्त की जा रही थीं। सुबह सात से शाम छह बजे तक मतदान हुआ।

आज शाम छह बजे आगरा लोकसभा सीट के नौ, फतेहपुर सीकरी के 15 और मथुरा के 13 उम्मीदवारों का भाग्य ईवीएम में कैद हो गया। मतगणना 23 मई को होगी। आगरा लोकसभा क्षेत्र में 19,32,867 मतदाता हैं। इनके लिए 2178 बूथ बनाए गए थे। 

फतेहपुर सीकरी में 17,10,928  मतदाता हैं। जिले में 26 हजार पुलिसकर्मी तैनात किए गए। इनमें अर्द्ध सैनिक बल भी शामिल थीं। इनके लिए 1967 बूथ बनाए गए। मथुरा में 1786187 मतदाताओं के लिए 2014 बूथ थे। यहां केंद्रीय सुरक्षा बलों की 25 कंपनियों ने मोर्चा संभाला। 

तीन हजार सिविल पुलिस और 4 हजार होमगार्ड भी केंद्रों पर तैनात रहे। किसी प्रकार कहीं उपद्रव न हो, इसके लिए जनपद को 218 सेक्टर और 35 जोनल मजिस्ट्रेट निरंतर निगरानी में तैनात किए गए। सुरक्षा व्यवस्था के तहत जनपद से जुड़ी सभी सीमाएं सील कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed