फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Lok Sabha Election 2019 departure of polling parties today

लोकसभा चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल होगा ब्रज की इन तीनों सीटों पर मतदान

Wed, 17 Apr 2019 05:02 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 17 Apr 2019 05:02 PM IST
विज्ञापन
Agra Lok Sabha Election 2019 departure of polling parties today
मंडी समिति से रवाना होते मतदान कर्मी - फोटो : अमर उजाला
17वीं लोकसभा के लिए दूसरे चरण के तहत आगरा, फतेहपुर सीकरी और मथुरा संसदीय क्षेत्र में कल यानी गुरुवार को मतदान होगा। मतदान केंद्रों के लिए आज पोलिंग पार्टियां रवाना हो गई हैं। आगरा और फतेहपुर सीकरी के लिए फिरोजाबाद रोड स्थित मंडी समिति से इनकी रवानगी हुई है। यहीं पर उन्हें ईवीएम (इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन) और वीवीपैट के साथ ही निर्वाचन से संबंधित सामग्री सौंपी गई। 
विज्ञापन

 

मथुरा में पोलिंग पार्टियां के लिए वाहनों का आवंटन मंगलवार को कर दिया गया। इसके लिए मंडी समिति और कलक्ट्रेट क्षेत्र में वाहनों की भीड़ लगी रही। छोटे वाहन आवंटन की प्रक्रिया कलक्ट्रेट से की गई। 300 वाहन सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट को दिए गए, जबकि 400 छोटे वाहन पुलिस अफसरों को आवंटित किए गए हैं।

विज्ञापन


इसके अलावा मंडी समिति में बसों का आवंटन किया गया। जनपद की सभी पांच विधानसभाओं में जाने वाली 2014 पोलिंग पार्टियों के लिए 517 बसों का आवंटन किया गया। मंडी समिति में बसों पर विधानसभा का नाम, नंबर, बूथ का नाम, नंबर तथा सेक्टर नंबर की स्लिप लगाई गई। अब बुधवार को मतदान केंद्रों के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना हो गई हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह सात बजे से होगा मतदान

Agra Lok Sabha Election 2019 departure of polling parties today
लोकसभा चुनाव - फोटो : अमर उजाला
आगरा और सीकरी लोकसभा क्षेत्र के 4145 बूथों पर 18 अप्रैल को सुबह सात से शाम छह बजे तक मतदान होगा। इसके लिए दोनों लोकसभा क्षेत्रों में 2028 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। आगरा लोकसभा क्षेत्र का एक विधानसभा क्षेत्र (जलेसर) एटा जिले में है। यहां के 367 बूथों के लिए पोलिंग पार्टियां एटा से ही रवाना की जाएंगी। 

आगरा जिले की नौ विधानसभा क्षेत्रों के 3778 बूथों के लिए मंडी समिति से पोलिंग पार्टियां भेजी गई हैं। निर्वाचन से जुड़े सभी कार्मिकों को बुधवार सुबह छह बजे मंडी समिति पहुंचे। यहीं उनको बताया गया कि उन्हें किस बूथ पर मतदान संपन्न कराना है। 380 बूथों की वेबकास्टिंग कराई जा रही है।

पीठासीन अधिकारी को उपलब्ध कराई यह सामग्री

Agra Lok Sabha Election 2019 departure of polling parties today
मंडी समिति में एकत्र मतदान कर्मी - फोटो : अमर उजाला
कंट्रोल यूनिट, बैलेट यूनिट, वीवीपैट, निर्वाचक नामावली की चिह्नित प्रति, निर्वाचक नामावली की वर्किंग प्रति, मतदान प्रकोष्ठ की सामग्री, अभ्यर्थियों की सूची की प्रति, निविदत्त मतपत्र (टेंडर मतों के लिए), कंट्रोल और बैलेट यूनिट के लिए एड्रेस टैग, ग्रीन पेपर सील, ईवीएम के लिए आउटर पेपर सील, प्लास्टिक डिब्बा सील करने के लिए पिंक पेपर सील, ब्रेल लिपि वाले मतपत्र, अमिट स्याही, एरोक्रॉस रबर स्टांप, सुभिन्नक चिह्न वाली रबर स्टैंप, पीठासीन अधिकारी के लिए धातु की मोहर, मॉक पॉल स्लिप मोहर।

थैले में उपलब्ध कराई यह सामग्री

माचिस, सामान्य पेंसिल, बॉल पैन (नीला एवं लाल), कोरा कागज (ए-4 साइज), पिन (25 पीस का एक पैकेट), मोहर बंद करने के लिए मोम, थमड़ (लाख बत्ती), गोंद/लेई ट्यूब, ब्लेड, मोमबत्ती, कार्बन पेपर, तेल पोंछने के लिए कपड़ा, पैकिंग पेपर, ड्राइंग पिन, रबर बैंड, सेलो टेप, बैगनी रंग का स्टांप पैड, कीलें, पतला वाला लोहे का तार, मतदाताओं की पर्चियां, पीठासीन अधिकारी की डायरी, दवा का पैकेट, अमिट स्याही की बोतल रखने के लिए कप या खाली डिब्बा, टैग आदि लगाने के लिए धागे की लच्छी।

ले जाने से पहले चेक की ईवीएम

Agra Lok Sabha Election 2019 departure of polling parties today
आगरा मंडी समिति से रवाना होते मतदान कर्मी - फोटो : अमर उजाला
जिन ईवीएम से मतदान होना है, उन ईवीएम का परीक्षण कर लिया गया है। फिर भी मतदान कार्मिक मंडी समिति से ले जाने से पूर्व एक बार फिर से ईवीएम को चेक किया। कंट्रोल यूनिट और बैलेट यूनिट के कनेक्शन के साथ ही बटन दबाकर देख लें ताकि बूथ पर दिक्कत न हो।

30 हजार से अधिक मतदान कर्मी पहुंचे 

मंडी समिति पर आज 30 हजार से अधिक मतदान कार्मिक पहुंचे। इसलिए यहां व्यापक स्तर पर बंदोबस्त किए गए। ताकि किसी को कोई असुविधा न हो। मंडी समिति में सुरक्षा के भी पुख्ता बंदोबस्त किए गए। जगह-जगह सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है।

सुबह छह बजे से होगा मॉक पोल

आगरा और फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट के लिए 18 अप्रैल को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। इससे एक घंटा पूर्व मतदान कार्मिकों द्वारा सभी मतदेय स्थलों पर सुबह 6 बजे से मॉक पोल किया जाएगा। इस दौरान पोलिंग एजेंट का मतदान स्थल पर रहना आवश्यक है। जिला निर्वाचन अधिकारी जिलाधिकारी एनजी रवि कुमार के अनुसार, पोलिंग एजेंट उसी मतदान क्षेत्र का निवासी होना चाहिए और उसका नाम मतदाता सूची में अवश्य हो। 

19 को प्रेक्षक करेंगे बैठक

मतदान प्रक्रिया खत्म होने के बाद 19 अप्रैल को प्रेक्षकों की मौजूदगी में आगरा और फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र की मतदेय स्थलवार अभिलेखों की समीक्षा होगी। जिला निर्वाचन अधिकारी एनजी रवि कुमार के अनुसार, शुक्रवार को पूर्वाह्न 11 बजे से टूंडला रोड स्थित मंडी समिति में बैठक होगी। इस दौरान सभी प्रत्याशी या उनके अभिकर्ता उपस्थित रहेंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed