फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Launches 156-Hour Mega Cleanliness Drive

Agra: नगर निगम का 156 घंटे का स्वच्छता महा अभियान शुरू, बच्चों और नागरिकों ने ली स्वच्छता की शपथ

Fri, 26 Sep 2025 09:24 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 26 Sep 2025 09:24 AM IST
सार

नगर निगम आगरा ने 156 घंटे लगातार चलने वाले विशेष सफाई अभियान की शुरूआत कर दी है। इसके तहत लोगों के साथ बच्चों ने भी स्वच्छता की शपथ ली। 

विज्ञापन
Agra Launches 156-Hour Mega Cleanliness Drive
नगर निगम आगरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में सेवा पखवाड़े के तहत नगर निगम ने बृहस्पतिवार से 156 घंटे लगातार चलने वाले विशेष सफाई अभियान की शुरूआत की। एक घंटा, एक दिन, एक साथ नारे के तहत अभियान सभी वार्ड में दो अक्तूबर तक चलेगा। सभी 100 वार्डों में हजारों लोगों, विद्यार्थियों, पार्षदों और निगम कर्मचारियों ने श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया।
विज्ञापन


वार्ड- 38 गैलाना स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाह ने बच्चों को स्वच्छता की शपथ दिलाई और श्रमदान किया। इस दौरान अपर नगर आयुक्त शिशिर कुमार, सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम, पार्षद और कर्मचारी मौजूद रहे। वहीं, ग्वालियर रोड पर एसएफआई के लक्की शर्मा के नेतृत्व में रैली निकाली गई। लोहा मंडी जोन के सेंट्रल पार्क और वाल्मीकि बस्ती प्रेमनगर पार्क में जेडएसओ राजीव बालियान के नेतृत्व में लोगों ने स्वच्छता की शपथ ली गई। पार्षद रेखा भास्कर और संजीव सिकरवार भी श्रमदान में शामिल हुए। छत्ता जोन के काजीपाड़ा वार्ड- एक स्थित बुद्ध बिहार मैदान, वार्ड- 45 ताजमहल पूर्वी गेट पार्किंग मैदान पर मानव शृंखला और स्वच्छता शपथ ग्रहण का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed