फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra khandauli woman found dead hanging suspicious

प्रेम विवाह का खौफनाक अंत:15 महीने पहले बनी थी दुल्हन...फंदे पर झूलती मिली लाश, इसलिए भाग गए ससुराल वाले

Mon, 01 Sep 2025 08:56 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 01 Sep 2025 08:56 AM IST
सार

खंदौली क्षेत्र के नगला नेहरा गांव में विवाहिताकी संदिग्ध हालात में मौत हो गई। शादी को 15 महीने ही हुए थे। शव फंदे पर लटका मिला जबकि ससुराल के लोग घर छोड़कर फरार थे। मायकेवालों ने हत्या का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
agra khandauli woman found dead hanging suspicious
death demo - फोटो : iStock

विस्तार

आगरा के थाने खंदौली के गांव नगला नेहरा में रविवार को एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। शव फंदे पर लटका मिला। घर से ससुराल के लोग फरार थे। मायकेवालों ने ससुराल के लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


नगला नेहरा निवासी दीपक की शादी 15 माह पूर्व गांव की ही फूलमाला (22) के साथ हुई थी। दीपक आगरा की एक फैक्टरी में काम करता है। रविवार को फूलमाला की मौत हो गई। शव फंदे पर लटका मिला। थाना प्रभारी खंदौली ने बताया कि दीपक और फूलमाला का प्रेम विवाह हुआ था। वह शादी के पूर्व भी लापता हो गई थी।
विज्ञापन


मामले में दीपक के खिलाफ थाना खंदौली में केस भी दर्ज कराया गया था। 15 महीने पूर्व बालिग होने पर दोनों की परिवारीजनों ने शादी कर दी। मायकेवाले विवाहिता की हत्या का आरोप लगा रहे हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज करके आगे की जांच की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed