फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra jeweler wife and son missing

घर से निकली सराफ की पत्नी और बेटा वापस नहीं लौटे, सोशल मीडिया पर लगाई ये गुहार

Mon, 12 Feb 2018 09:53 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Mon, 12 Feb 2018 09:53 PM IST
विज्ञापन
agra jeweler wife and son missing
ज्वैलर की पत्नी - फोटो : अमर उजाला
न्यू आगरा के बल्केश्वर से सराफ मनोज कुमार अग्रवाल की पत्नी रागिनी और बेटा कृष्णा रविवार शाम को लापता हो गए। वह घर से बाजार जाने की कहकर निकले थे। 
विज्ञापन


इसके बाद लौटे नहीं। सराफ ने गुमशुदगी दर्ज कराई है। वहीं सराफ ने पत्नी और बेटे का फोटो को सोशल मीडिया पर डालकर तलाशने की गुहार लगाई है। 

अनुराग नगर, बल्केश्वर निवासी मनोज कुमार अग्रवाल घर से ही कारोबार करते हैं। मनोज ने बताया कि रविवार शाम चार बजे वह घर आए तो पत्नी रागिनी बेटे के साथ जा रही थी। 
विज्ञापन

agra jeweler wife and son missing
ज्वैलर का बेटा - फोटो : अमर उजाला
बेटा कृष्णा 11 साल का है। उन्होंने पूछा तो बताया कि वह बाजार से सब्जी लेने जा रही हैं। इसके बाद एक घंटे तक नहीं आई, जब फोन मिलाया तो वह घर में पड़ा मिला। 

इस पर सराफ ने तलाश शुरू कर दी। रिश्तेदारों और दोस्तों के यहां पता किया, लेकिन जानकारी मिल सकी। मनोज ने बताया कि उसकी शादी 2006 में हुई थी। पत्नी बहराइच की रहने वाली है। 

बेटा सेंट एंड्रूज स्कूल में पांचवीं का छात्र है। एसओ न्यू आगरा ने बताया कि सराफ की दो महीने से पत्नी से अनबन चल रही थी। इससे पहले भी विवाद हो चुका है। गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। महिला के मायके जाकर भी पता किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed