{"_id":"5991dba04f1c1b97778b464a","slug":"agra-is-ready-for-celebrating-maa-tujhe-pranam","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मां तुझे प्रणामः जश्न ए आजादी के लिए सज गई ताजनगरी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां तुझे प्रणामः जश्न ए आजादी के लिए सज गई ताजनगरी
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
Updated Mon, 14 Aug 2017 10:49 PM IST
विज्ञापन
मां तुझे प्रणाम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जश्न ए आजादी पर आज सुबह जैसे ही घड़ी में ठीक दस बजेंगे, वैसे ही पूरा शहर राष्ट्रगान के सम्मान में 52 सेकेंड के लिए थमजाएगा। जो जहां होगा, वहीं पर खड़ा होकर जन गण मन... गाएगा। जन-जन का अभियान बन चुके ‘मां तुझे प्रणाम’ के तहत पूरे शहर में आजादी के जश्न की दिवाली सी तैयारी है। चौराहे दुल्हन की तरह सजाए गए हैं। सरकारी इमारतें रंग-बिरंगी झिलमिल रोशनी में जगमगा रही हैं।
‘मां तुझे प्रणाम’ का पूरा अभियान यही संदेश देने के लिए है कि राष्ट्र ध्वज का सम्मान सबसे ऊपर है, राष्ट्र ध्वज की शान सबसे ऊंची है। यही संकल्प आज राष्ट्रगान के साथ दोहराया जाएगा। यह सबसे बड़ा राष्ट्रगान होगा जिसके सम्मान में पूरा शहर ही खड़ा होगा।
जिस आगरा कॉलेज से क्रांति की मशाल जली, उसी के खेल मैदान में भव्य आयोजन होगा। यहां तिरंगा फहराया जाएगा। स्वतंत्रता संग्राम के सेनानियों की मौजूदगी उत्साह और उल्लास को चार चांद लगाएगी। इस मुबारक मौके पर ताजनगरी की प्रतिभाओं का सम्मान भी किया जाएगा।

लेजर शो में देशभक्ति के साथ कृष्णभक्ति भी
मां तुझे प्रणाम
- फोटो : अमर उजाला
आगरा कॉलेज के मैदान पर ही शाम को लेजर शो होगा। इसमें देशभक्ति केसाथ श्रीकृष्ण की भक्ति भी होगी। लेजर बीम से कान्हा की लीलाओं को मनमोहक अंदाज में प्रस्तुत किया जाएगा। साथ ही जंग ए आजादी की पूरी कहानी भी होगी। देशभक्ति की थीम पर ही डांस आगरा डांस के विजेता बच्चे धमाल मचाएंगे।