फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra is an example of women empowerment for four hundred years

जी-20: महिला सशक्तिकरण पर होगा मंथन, महिलाओं के सम्मान, ताकत का मिसाल बना आगरा, यहां चर्चा का है खास उद्देश्य

Thu, 09 Feb 2023 10:56 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 09 Feb 2023 10:56 AM IST
सार

आगरा में होने वाली जी-20 देशों की बैठक में महिला सशक्तिकरण के मुद्दे पर भी चिंतन होगा। इस विषय पर मंथन के लिए मुहब्बत की नगरी को चुना गया है। इसके पीछे एक विशेष उद्देश्य है। आगरा 400 वर्षों से महिला सशक्तिकरण का सशक्त उदाहरण है। 

विज्ञापन
Agra is an example of women empowerment for four hundred years
दीवार पर आकृतियां बनाते चित्रकार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में जी-20 देशों की पहली बैठक प्रस्तावित है। समिट में आने वाले मेहमान महिला सशक्तिकरण के मुद्दे पर भी चिंतन और मंथन करेंगे। दुनिया में महिला सम्मान की सबसे बड़ी निशानी ताजमहल के इस शहर को भारत सरकार ने इस विषय पर चर्चा के लिए चुना है। इस मुद्दे से दुनिया को यह दिखाने की कोशिश है कि 400 वर्ष पहले से न केवल आगरा बल्कि हिंदुस्तान महिला सशक्तिकरण की मिसाल है। 

विज्ञापन


जी-20 के मेहमान यहां ताजमहल, आगरा किला भी देखेंगे। जहां से मुगलिया दौर की सबसे ताकतवर महिला नूरजहां ने सत्ता का संचालन किया। जी-20 देशों के प्रतिनिधिमंडल के लिए महिला सशक्तिकरण थीम पर सड़कों, चौराहों पर पेंटिंग बनाई गई है। महिला सशक्तिकरण के साथ आगरा में कल्चरल कोर कमेटी की जी-20 समिट भी होनी है।

विज्ञापन

Agra is an example of women empowerment for four hundred years
सजाई जा रही नगरी - फोटो : अमर उजाला

एत्माउद्दौला और जामा मस्जिद को कराया तामीर

ताजमहल एक शहंशाह के प्यार की निशानी है। इसे मुमताज महल की याद में तामीर कराया गया। ऐसी निशानी दुनिया में दूसरी कोई नहीं। इसी तरह आगरा किला भी नूरजहां के सत्ता संचालन की निशानी के तौर पर है। मुगल काल की सबसे ताकतवर महिला के बारे में जी-20 के मेहमान जानेंगे। नूरजहां ने ही अपने पिता मिर्जा ग्यास बेग का मकबरा एत्माउद्दौला बनवाया। वहीं शाहजहां की बेटी जहांआरा ने जामा मस्जिद को अपने पैसे से तामीर कराया।

मरियम का मकबरा और जोधबाई की छतरी

मुगल काल में महिलाओं के लिए बनवाई गई कई इमारतें हैं। इनमें मरियम का मकबरा है तो जोधबाई की छतरी भी है। यही नहीं, डच कर्नल जॉन विलियम हेसिंग का मकबरा यानी लाल ताजमहल अपने आप में अनूठा है, जिसे हेसिंग की पत्नी एनी हेसिंग और उनकी बेटियों मैग्डलीन सदरलैंड ने बनवाया था। हेसिंग 1799 में आगरा किले और मराठा गैरीसन के कमांडेंट थे।

Agra is an example of women empowerment for four hundred years
जी-20 बैठक से पहले सज गया शहर - फोटो : अमर उजाला

महिलाओं के सशक्त होने के उदाहरण

जंहाआरा की बनवाई गई जामा मस्जिद, नूरजहां के बनवाए गए एत्माउद्दौला उस दौर की महिलाओं के सशक्त होने के उदाहरण हैं। नूरजहां ने किले से सत्ता का संचालन किया और सिक्कों पर नाम के साथ फरमान भी जारी किए। -पदमश्री के के मुहम्मद, पुरातत्वविद

जब स्वतंत्रता नहीं थी तब मकबरा बनवाया

मध्य युग में महिलाओं को जब स्वतंत्रता नहीं थी, तब नूरजहां ने पुत्री के रूप में पिता की स्मृति में मकबरा बनवाया जो आर्किटेक्चर का नमूना है। शासन में सहयोग, युद्ध में संकट से मुक्त करने वाली सशक्त महिला की वह मिसाल है। -प्रो. सुगम आनंद, इतिहासकार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed