फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra Investigating officers of adulterated food items and will video monitor officials

मिलावटी खाने के सामान की जांच अधिकारी करेंगे और अधिकारियों पर नजर रखेगा वीडियो

Wed, 22 Aug 2018 01:11 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Wed, 22 Aug 2018 01:11 PM IST
विज्ञापन
agra  Investigating officers of adulterated food items and will video monitor officials
डीएम को दस्तावेजों में दिखाई गई कार्रवाई

आगरा में मिलावटी मिठाई पर अधिकारियों ने छापेमारी की, तो मिठाई दुकानदार को हार्ट अटैक आ गया। इस पर अधिकारियों की कार्रवाई पर सवाल खड़े हो गए। सांसद से लेकर विधायक तक सामने खड़े हो गए। ऐसे मामले अब तूल नहीं पकड़े, इसलिए डीएम ने नई व्यवस्था लागू कर दी है। उन्होंने छापेमारी के दौरान वीडियोग्राफी का आदेश दिया है, जिससे कार्रवाई पर कोई सवाल खड़ा नहीं हो सके।  

विज्ञापन


एफएसडीए के मिष्ठान विक्रेता पर छापे के  मामले में जनप्रतिनिधियों के साथ व्यापारियों ने डीएम एनजी रवि कुमार से मुलाकात की। बैठक के बाद तय हुआ कि एफएसडीए के छापे के दौरान विभाग के चार अधिकारी होंगे तो दो व्यापारी स्थानीय कमेटी के भी साथ आएंगे और पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी कराई जाएगी। उधर इंस्पेक्टर पूनम यादव को कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। डीएम ने मामले की जांच के आदेश दिए है।
विज्ञापन


यमुना पार में मिष्ठान विक्रेता पर छापे से गुस्साए व्यापारियों ने सांसद बाबूलाल, विधायक राम प्रताप सिंह चौहान, उदयभान सिंह और महेश गोयल के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने डीएम एनजी रवि कुमार से उनके कैंप कार्यालय पर मुलाकात की। मिष्ठान विक्रेता संघ के प्रदेश अध्यक्ष विधायक उदयभान सिंह ने कहा कि जब भी त्योहार आता है, हलवाइयों का उत्पीड़न शुरू हो जाता है। व्यक्तिगत स्वार्थ के  लिए ही कार्रवाई की जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे ने आरोप लगाया कि सरकार को बदनाम करने के लिए कई अधिकारी मनगढ़ंत तरीके से व्यापारियों का उत्पीड़न कर रहे हैं। व्यापार मंडल अध्यक्ष टीएन अग्रवाल ने कहा कि एफएसडीए की कार्रवाई ऐसी होती है कि मानो किसी आतंकी पर छापा मारा गया हो।

डीएम ने व्यापारियों और जनप्रतिनिधियों को भरोसा दिलाया कि छापे के दौरान अधिकारी संयत व्यवहार रखेंगे और व्यापारी के सम्मान का ख्याल रखा जाएगा। प्रतिनिधिमंडल में अशोक अग्रवाल, गामा दुबे, हेमेंद्र शर्मा, बांके बिहारी अग्रवाल, अजय जायसवाल, ओमप्रकाश, कन्हैया लाल राठौर, विनय कामरा, रणवीर सिंह, निर्मल जैन आदि मौजूद रहे।

आगरा डीएम रवि कुमार ने बताया कि हर छापे की अब वीडियो रिकॉर्डिंग कराई जाएगी। व्यापार मंडल के दो सदस्य छापे के दौरान साथ रखे जाएंगे ताकि कार्रवाई में कोई गड़बड़ी न की जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed