फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra International Flights crowd of foreign guests in Tajnagri advance booking of up to four months

आगरा से अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू: ताजनगरी में उमड़ेगी विदेशी मेहमानों की भीड़, चार महीने तक की एडवांस बुकिंग 

Mon, 28 Mar 2022 02:20 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 28 Mar 2022 02:20 PM IST
सार

दो साल बाद शुरू हुई अंतरराष्ट्रीय उड़ानों ने कारोबारियों की उम्मीदें जगा दी हैं। आलम ये है कि अप्रैल से सितंबर तक की एडवांस बुकिंग अभी से आना शुरू हो चुकी हैं। 

विज्ञापन
Agra International Flights crowd of foreign guests in Tajnagri advance booking of up to four months
हवाई यात्रा - फोटो : PTI

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू होने से ताजनगरी के पर्यटन कारोबार को परवाज मिलने की उम्मीद है। दो साल से उड़ानें बंद होने की वजह से विदेशी सैलानी नहीं आ पा रहे थे। अब टूर ऑपरेटरों के पास विदेशी सैलानियों की एडवांस बुकिंग आना शुरू हो चुकी हैं।

विज्ञापन

 
कोरोना से पहले 50 लाख से ज्यादा भारतीय और करीब 10 लाख विदेशी पर्यटक हर साल आगरा आते थे। कोरोना संक्रमण के दौरान ताजमहल सहित सभी स्मारकों को बंद कर दिया गया था। संक्रमण कम होने के बाद स्मारक तो खुले लेकिन अंतरराष्ट्रीय उड़ानें बंद रहीं, इस कारण विदेशी पर्यटकों की संख्या दो फीसदी से भी कम रही। 
विज्ञापन


विदेशी सैलानियों के ठहराव से ताजनगरी को अधिक लाभ मिलता है। वे स्मारकों के भ्रमण के अलावा खरीदारी भी करते हैं। इससे एंपोरियम, होटल और रेस्टोरेंट कारोबारियों के व्यापार को बढ़ावा मिलता है। आगरा में हालांकि अभी तक कोई सीधी उड़ान नहीं है, पर्यटक दिल्ली होकर यहां आते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सितंबर तक की एडवांस बुकिंग

अकबरान टूर के प्रोपराइटर सुमित उपाध्याय ने बताया कि लगभग दो साल के अंतराल के बाद अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू हो चुकी हैं। यही कारण है कि हमारे पास भी अमेरिकन देशों से एडवांस बुकिंग आना शुरू हो गई हैं। अप्रैल से सितंबर तक की एडवांस बुकिंग अभी तक आ चुकी हैं। निश्चित ही इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। 

अक्तूबर का सीजन बेहर होने की उम्मीद

अंतरराष्ट्रीय उड़ान शुरू होने के साथ ही आगरा भ्रमण के लिए विदेशों से एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी हैं। इस सीजन में भले ही विदेशी कम आएं, लेकिन अक्तूबर से शुरू होने वाला सीजन बेहतर होने की उम्मीद है। - सुशील कुमार, प्रोपराइटर ताज वॉयेज इंडिया

विदेशी आएंगे तो पर्यटन बढ़ेगा

अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू होने से ताजनगरी में विदेशी सैलानियों का आवागमन बढ़ेगा। दिल्ली से ही बड़ी संख्या में टूरिस्ट आता है। ऐसे में सीजन के बेहतर होने की उम्मीद जागी है। विदेशी मुद्रा भी देश में आएगी। दो साल से यहां का पर्यटन उद्योग मंदी से जूझ रहा है। - राजीव तिवारी, अध्यक्ष, कन्फेडेरेशन ऑफ टूरिज्म एसोसिएशंस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed