फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Historical ram barat One thousand policemen will be deployed in security drones will be monitored

Ram Barat: रघुवर की सुरक्षा में तैनात रहेंगे एक हजार पुलिसकर्मी, ड्रोन से होगी निगरानी

Sun, 18 Sep 2022 10:18 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 18 Sep 2022 10:18 PM IST
सार

राम बराता के मार्ग को सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी से लैस किया गया है। साथ ही कंट्रोल रूम भी बनाए गए हैं, जहां से निगरानी रखी जाएगी। 

विज्ञापन
Agra Historical ram barat One thousand policemen will be deployed in security drones will be monitored
आगरा पुलिस की गाड़ी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा की एतिहासिक रामबरात 21 सितंबर को निकलेगी। इसको लेकर सुरक्षा के चाकचौबंद इंतजाम किए गए हैं। बरात में शामिल झाकियां सुरक्षा घेरे में रहेंगी। इसके साथ ही जनकपुरी आयोजन में भी विशेष इंतजाम किए गए हैं। एक हजार पुलिसकर्मियों की ड्यूटी रहेगी। मार्ग पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। ड्रोन से भी निगरानी की जाएगी। अस्थायी कंट्रोल रूम भी बनाए गए हैं।

विज्ञापन


रामबरात पुराने शहर में निकलती है। इसमें सौ से अधिक झांकियां शामिल रहती हैं। रामबरात देखने के लिए शहर के अलावा अन्य जिलों से भी लोग आते हैं। रूट परिवर्तन पहले से ही कर दिया गया है। बैरियर लगाए जाएंगे। रामबरात मार्ग पर वाहनों को नहीं जाने दिया जाएगा। झांकियों के साथ ही श्रीराम की सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मियों का घेरा रहेगा।
विज्ञापन


एसपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि एक हजार से अधिक पुलिस-पीएसी कर्मी लगाए हैं। इनमें आगरा के अलावा बाहर का भी फोर्स है। कई सीओ, निरीक्षक और दरोगा होंगे। प्वाइंट बनाकर ड्यूटी लगाई गई हैं। यात्रा मार्ग पर बिना वर्दी भी पुलिसकर्मी रहेंगे। किसी तरह की अराजकता करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी कैमरों से भी निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनकपुरी में भी सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। जनक महल की तरफ जाने वाले मार्ग पर कैमरों से निगरानी की जाएगी। पुलिस भी जगह-जगह तैनात की गई है। कंट्रोल रूम भी बनाया गया है। इससे अलग से निगरानी होगी। जनकमहल के पास 12 से अधिक ड्रोन कैमरों से नजर रहेगी।

रूट भी डायवर्ट

प्रभु श्रीराम की बरात के लिए पुलिस की चाकचौबंद व्यवस्था की गई है। रूट भी डायवर्ट किया गया है। शहर में भारी वाहनों का प्रवेश नहीं होगा। इसके लिए बाहरी डायवर्जन जारी किया गया है। वहीं राम बरात मार्ग पर भी वाहन नहीं चलेंगे। यह व्यवस्था कार्यक्रम समाप्ति तक रहेगी। 22 सितंबर को राम बरात के जनकपुरी पहुंचने के दौरान कुछ देर के लिए एनएच-19 पर वाहनों को रोका जाएगा। 



वहीं जनकपुरी मार्ग पर 21 से 24 सितंबर तक चार दिन वाहनों को आवागमन रूट डायवर्ट करके होगा। शहर के अंदर और बाहर यातायात पुलिस की ड्यूटी लगाई गई हैं। पुलिसकर्मी एंट्री प्वाइंट पर लगाए गए हैं, जो वाहनों का प्रवेश रोकेंगे। एसपी यातायात अरुण चंद के मुताबिक, विभिन्न कार्यक्रमों के दौरान खंदारी चौराहा से केंद्रीय हिंदी संस्थान रोड, नगला बूढ़ी तिराहा और स्वामी बाग तिराहा से नगला हवेली, दयालबाग सौ फुटा रोड, दयालबाग इंजीनियरिंग कालेज से समस्त प्रकार के वाहनों का जनकपुरी परिसर में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed