फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Hemlata Kala appointed coach of Indian women cricket B team in Challenger Trophy

आगरा: चैलेंजर ट्रॉफी में भारतीय महिला क्रिकेट बी टीम की कोच बनीं हेमलता, राशि कन्नौजिया टीम में चयनित

Tue, 30 Nov 2021 04:49 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 30 Nov 2021 04:49 PM IST
सार

आगरा की रहने वाली हेमलता काला को बीसीसीआई नेनई जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें सीनियर महिला चैलेंजर ट्राफी के लिए भारतीय बी टीम का कोच बनाया गया है। वह भारतीय महिला क्रिकेट टीम की मुख्य चयनकर्ता भी रह चुकी हैं। 

विज्ञापन
Agra Hemlata Kala appointed coach of Indian women cricket B team in Challenger Trophy
टीम इंडिया बी की कोच बनीं हेमलता काला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व मुख्य चयनकर्ता हेमलता काला को चैलेंजर ट्रॉफी में टीम इंडिया बी का कोच नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही ताजनगरी की महिला क्रिकेटर राशि कन्नौजिया का इंडिया बी टीम में चयन हुआ है।

विज्ञापन

चैलेंजर ट्रॉफी चार दिसंबर से विजयवाड़ा में शुरू हो रही है। ट्रॉफी नौ दिसंबर तक चलेगी। कोच हेमलता काला ने अमर उजाला से बातचीत करते हुए कहा कि महिलाओं का क्रिकेट में तेजी से रुझान बढ़ रहा है। शहर की तमाम महिला क्रिकेटर क्रिकेट को अपना करियर बना रही हैं। 
विज्ञापन

इंडिया बी टीम में चयनित हुईं क्रिकेटर राशि कन्नजौयिा का कहना है कि उन्हें जो मौका मिला है, उसे जीवन महत्वपूर्ण ब्रेक मानती हैं। वह अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करेंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हेमलता काला के कोच बनने और राशि कन्नजौयिा को इंडिया बी टीम में स्थान मिलने पर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ आगरा (डीसीएए) के अध्यक्ष पूरन डाबर, सचिव प्रकाश कौशल, संयुक्त सचिव तपेश शर्मा, कॉसमॉस क्रिकेट एकेडमी के हेड कोच फिरोज खान आदि ने हर्ष प्रकट किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed