फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra has become center of crime

'अपराध का केंद्र बन गया है आगरा'

Wed, 27 Feb 2013 01:34 PM IST
लखनऊ/ब्यूरो
लखनऊ/ब्यूरो Updated Wed, 27 Feb 2013 01:34 PM IST
विज्ञापन
agra has become center of crime

आगरा में किराना व्यापारी प्रकाश चंद्र अग्रवाल की हत्या का मामला मंगलवार को विधानसभा में गूंजा। बसपा के डॉ. धर्मपाल सिंह ने शून्य प्रहर में कार्यस्थगन प्रस्ताव के जरिये यह मामला उठाते हुए कहा कि आगरा अपराध का केंद्र बन गया है। यहां अपराध बढ़ गए हैं। आए दिन हत्याएं, लूट और आपराधिक घटनाएं हो रही हैं।

विज्ञापन


अध्यक्ष माता प्रसाद पाण्डेय ने सरकार को इस मामले को गंभीरता से दिखवाने के निर्देश दिए। दूसरी तरफ बलिया में सोमवार शाम लुटेरों द्वारा सुनार की हत्या किए जाने का मामला भी उठा।
विज्ञापन


डॉ. धर्मपाल सिंह ने कार्यस्थगन प्रस्ताव पेश करते हुए कहा कि 22 फरवरी को दुकान बंद करके लौट रहे किराना व्यापारी प्रकाश चंद्र अग्रवाल व उनके भतीजे पर हमला किया गया। प्रकाश चंद्र की मौत हो गई जबकि उनका भतीजा बुरी तरह घायल हो गया। इस घटना से व्यापारियों में काफी रोष है और वे आंदोलनरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आगरा में अपराध की बाढ़ आ गई है। पहले भी छह सर्राफा व्यापारी अपराधिक घटनाओं का शिकार हो चुके हैं। सर्राफा व्यापारी नेता आनंद अग्रवाल आज भी मौत से जूझ रहे हैं। प्रकाश चंद्र के हत्यारों तक  पुलिस नहीं पहुंच पाई है। उन्होंने हमलावरों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग करते हुए व्यापारियों की सुरक्षा के बंदोबस्त करने की मांग की।

संसदीय कार्य मंत्री आजम खां ने कार्यस्थगन प्रस्ताव का विरोध करते हुए कहा कि यह सही नहीं है कि अपराध बढ़े हैं। बसपा सरकार में अपराधियों का मनोबल बढ़ गया था। लोकायुक्त के निर्णयों और जेल जाने वालों से साबित हो गया कि वह अपराधियों की सरकार थी। उन्होंने कहा कि बसपा सरकार में अपराधियों को इतना बल मिला कि टूटने में वक्त लगेगा। उन्होंने कहा कि मामले को दिखवा लिया जाएगा। जहां कमी होगी उसे दूर कराएंगे।

आजम के जवाब पर नेता प्रतिपक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य ने चुटकी लेते हुए कहा कि वह चाहे जितना उकसाएं, हम बहिर्गमन करने वाले नहीं है। अपना बचाव करने के लिए संसदीय कार्य मंत्री बातों को घुमा देते हैं। पिछली बातों को कहने का कोई औचित्य नहीं। विषय पर तो बोले ही नहीं। आजम ने भी तपाक से कहा कि नेता प्रतिपक्ष इतनी अच्छी बात कहेंगे यह ख्वाब में भी नहीं सोचा था। जहां तक पिछली बातों का सवाल है तो सरकार के बारे में कुछ कहेंगे तो सफाई भी सुननी पड़ेगी।

सुनार की हत्या का मामला उठा
भाजपा के उपेंद्र तिवारी ने बलिया के फेफना क्षेत्र के गड़वार में सोमवार शाम सुनारों के साथ लूट व हत्या का मामला उठाते हुए कहा कि अजीत वर्मा समेत दो की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने कुछ लोगों को पकड़ा फिर छोड़ दिया।


उन्होंने हमलावरों की गिरफ्तारी के साथ ही मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की। संसदीय कार्य मंत्री ने बताया कि इस मामले में पुलिस तत्परता से कार्रवाई कर रही है। एक पुलिसकर्मी राम आसरे भारती को निलंबित किया गया है। एएसपी जांच कर रहे हैं। इस तरह की घटनाओं से सरकार की छवि अच्छी नहीं बनती। सरकार अच्छी छवि बनाने का प्रयास करेगी। मुआवजे की बात मुख्यमंत्री तक पहुंचा दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed