फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra handicrafts products will be kept for sale at Cantt railway station under One Station-One Product Railway Scheme

वन स्टेशन-वन प्रोडक्ट योजना: कैंट रेलवे स्टेशन से खरीद सकेंगे नन्हा ताज, हस्तशिल्प को मिलेगा बढ़ावा

Thu, 24 Mar 2022 01:00 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 24 Mar 2022 01:00 PM IST
सार

रेलवे ने इस बजट में एक रेलवे स्टेशन, एक उत्पाद योजना की घोषणा की थी। इसका उद्देश्य उस शहर की पहचान वाले उत्पादों को स्टेशन पर विक्रय करने और कला को बढ़ावा देना है। इसके तहत देश के 20 स्टेशनों में से आगरा कैंट रेलवे स्टेशन को भी चुना गया है, अब योजना को जमीन पर लाने के लिए काम शुरू कर दिया गया है। 

विज्ञापन
Agra handicrafts products will be kept for sale at Cantt railway station under One Station-One Product Railway Scheme
आगरा के हस्तशिल्प की कलाकृतियां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देशभर से आगरा आने वाले यात्री आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर 25 मार्च से आगरा के मार्बल हस्तशिल्प की कलाकृतियां खरीद सकेंगे। यहां नन्हा ताज और मार्बल की मूर्तियां, कैंडल स्टैंड समेत अन्य कलाकृतियां स्टॉल पर रहेंगी। ट्रेनों के भीतर भी इन्हें बेचा जा सकेगा। इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। लॉटरी के माध्यम से स्टॉल धारकों का चयन किया जाएगा। 

विज्ञापन


रेलवे ने इस बजट में एक रेलवे स्टेशन, एक उत्पाद योजना की घोषणा की थी। इसमें उस शहर की पहचान वाले उत्पादों को स्टेशन पर विक्रय करने और कला को बढ़ावा देना है। इसके तहत देश के 20 स्टेशनों में से आगरा कैंट रेलवे स्टेशन को भी चुना गया है। आगरा के मार्बल हस्तशिल्प को जगह दी गई है। इसमें मार्बल हस्तशिल्पी या हस्तशिल्प व्यापारी अपने उत्पादों की स्टॉल आगरा कैंट स्टेशन पर लगा सकेंगे।
विज्ञापन


आगरा रेल मंडल की वाणिज्य प्रबंधक प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि 15 दिन के पायलट प्रोजेक्ट में मार्बल हस्तशिल्पियों से आवेदन मांगे गए थे। आवेदन ज्यादा होने के कारण स्टॉल धारकों का चयन करने को लाटरी पद्धति का सहारा लिया जाएगा। शिल्पी अपने उत्पाद को ट्रेनों के भीतर जाकर भी विक्रय कर सकेंगे। इस कला की खासियत को बता सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैंट स्टेशन पर ट्रेन के रुकते ही अब चाय...चाय की आवाजें ही नहीं सुनाई देंगी बल्कि आगरा का ताजमहल ले लो जैसे शब्द भी सुनने को मिलेंगे। प्लेटफॉर्म नंबर एक पर दो स्टॉल और दो व तीन नंबर प्लेटफॉर्म पर एक स्टॉल लगाई जाएगी। डीसीएम का कहना है कि पायलट प्रोजेक्ट के सफल रहने पर स्थायी रूप से स्टॉल आवंटित करने पर रेलवे बोर्ड निर्णय लेगा। 


कन्फेडरेशन ऑफ टूरिज्म एसोसिएशंस के अध्यक्ष राजीव तिवारी ने बताया कि कैंट रेलवे स्टेशन पर मार्बल उत्पादों की प्रदर्शनी लगाने से देशभर के लोगों को यहां के हस्तशिल्प को जानने का मौका मिलेगा। अगर स्थायी रूप से बिक्री शुरू होगी तो निश्चित ही इस कला से जुड़े कारीगरों के लिए यह संजीवनी जैसा होगा। उनका रोजगार बढ़ेगा।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed